फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Deep corruption in Electricity Corporation, six including two SDEs trapped

Bareilly News: विद्युत निगम में गले तक भ्रष्टाचार, दो एसडीई समेत छह फंसे

Thu, 17 Oct 2024 06:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
Deep corruption in Electricity Corporation, six including two SDEs trapped
बरेली। विद्युत निगम में किस तरह गले तक भ्रष्टाचार फैला है, ये एंटी करप्शन की सालभर की कार्रवाई देखकर समझा जा सकता है। सालभर में दर्ज भ्रष्टाचार के 29 मुकदमों में से तीन विद्युत निगम से जुड़े हैं। इनमें दो एसडीई (सब डिवीजनल इंजीनियर) समेत छह कर्मी फंसे हुए हैं।
विज्ञापन

एंटी करप्शन टीम की ओर से एक जनवरी से अब तक 29 मुकदमे बरेली मंडल के चारों जिलों के थानों में दर्ज कराए जा चुके हैं। इनमें 26 जनवरी को बरेली में रिश्वत लेते हुए विद्युत निगम का जेई सूरजलाल गुप्ता व उनका लाइन कुली नरेंद्र रावत पकड़ा गया था। इन्होंने बताया कि वह सुभाषनगर एसडीई रामजनम के कहे मुताबिक रिश्वत ले रहा था। 23 फरवरी को संविदाकर्मी अरविंद कुमार को 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया था। उसने बताया था कि एसडीई शाहदाना गौरव शर्मा के कहने पर वह रिश्वत ले रहा था। दोनों मामलों में संबंधित एसडीई भी नामजद किए गए थे। निगम ने उन्हें निलंबित भी कर दिया है।
विज्ञापन

आबिद जमकर ले रहा था घूस, 1.80 लाख का नहीं दे सका हिसाब
जेई आबिद हुसैन जमकर घूसखोरी कर रहा था। जब सुनील ने उसकी शिकायत की तो एंटी करप्शन टीम ने उसके बारे में जानकारी जुटाई। तब पता लगा कि बिना घूस के वह कोई काम नहीं करता है। थोड़े ही वक्त में उसने जमकर लूट-खसोट मचा रखी थी। कई साथी कर्मचारी भी उसके काम व व्यवहार से आहत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई घूस मांगे तो यहां करें शिकायत
गैर राजपत्रित अधिकारी व सरकारी कर्मचारी घूस मांगें तो आप पुलिस लाइन गेट पर स्थित एंटी करप्शन दफ्तर आकर शिकायत कर सकते हैं। सीओ एंटी करप्शन के मोबाइल नंबर 9454405475 और इंस्पेक्टर के मोबाइल नंबर 9454401653 पर कॉल करके भी शिकायत कर सकते हैं। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed