फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Declaration from mosques reach Islamia Ground on June 10,Preparations for a big demonstration against the remarks of BJP spokesperson

Bareilly : भाजपा प्रवक्ता की टिप्पणी के खिलाफ बड़े प्रदर्शन की तैयारी, मस्जिदों से एलान-10 जून को इस्लामिया ग्राउंड पहुंचें

Sat, 04 Jun 2022 01:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 04 Jun 2022 01:25 AM IST
सार

शुक्रवार को जुमे की नमाज में मस्जिदों से नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग करते हुए 10 जून को प्रदर्शन के लिए इस्लामिया ग्राउंड पहुंचने की अपील की गई।

विज्ञापन
Declaration from mosques reach Islamia Ground on June 10,Preparations for a big demonstration against the remarks of BJP spokesperson
भाजपा की प्रवक्ता नूपुर शर्मा के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीवी डिबेट के दौरान पैगंबर-ए-इस्लाम मोहम्मद साहब पर भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा की टिप्पणी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार को जुमे की नमाज में मस्जिदों से नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग करते हुए 10 जून को प्रदर्शन के लिए इस्लामिया ग्राउंड पहुंचने की अपील की गई।

विज्ञापन


आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने बृहस्पतिवार को भाजपा से पैगंबर-ए-इस्लाम पर टिप्पणी के मामले में अपनी प्रवक्ता को पद से हटाने की मांग की थी। कार्रवाई न होने पर उन्होंने 10 जून को जुमे की नमाज के बाद इस्लामिया मैदान में इकट्ठे होकर विरोध प्रदर्शन करने का एलान किया था।
विज्ञापन


जामा मस्जिद में शहर इमाम मुफ्ती खुर्शीद ने मांग की है कि आरोपी भाजपा प्रवक्ता पर फौरन कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि मौलाना तौकीर रजा ने आठ दिन में कार्रवाई की मांग की है। शहर की दूसरी मस्जिदों में भी आईएमसी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. नफीस खान, नदीम खान, मुनीर इदरीसी, फरहान रजा खान, मोहम्मद रजा, तम्हीद अहमद आदि ने प्रदर्शन में भाग लेने का एलान कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर की दूसरी मस्जिदों में भी आईएमसी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. नफीस खान, नदीम खान, मुनीर इदरीसी, फरहान रजा खान, मोहम्मद रजा, तम्हीद अहमद आदि ने प्रदर्शन में भाग लेने का एलान कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed