फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Debt troubled elderly labourer commits suicide in Pilibhit

पीलीभीत: कर्ज से परेशान बुजुर्ग मजदूर ने फंदा लगाकर दी जान, बेटा-बेटी की शादी में उधार ली थी रकम

Wed, 16 Jun 2021 11:20 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 16 Jun 2021 11:20 AM IST
सार

बिलसंडा थाना क्षेत्र के तालपुर ढकिया जलालनपुर गांव निवासी 65 वर्षीय कुंदन राजपूत ने फंदा लगाकर जान दे दी। बुधवार  सुबह उनका शव मकान से आधा किलोमीटर दूर सिरसा के पेड़ पर प्लास्टिक की रस्सी के फंदे से लटका मिला। 

विज्ञापन
Debt troubled elderly labourer commits suicide in Pilibhit
फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के बिलसंडा में कर्ज से परेशान बुजुर्ग मजदूर ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार वालों से सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में परिजन न तो किसी पर आरोप लगाया, न ही कोई तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


बिलसंडा थाना क्षेत्र के तालपुर ढकिया जलालनपुर गांव निवासी 65 वर्षीय कुंदन राजपूत ने फंदा लगाकर जान दे दी। बुधवार  सुबह उनका शव मकान से आधा किलोमीटर दूर सिरसा के पेड़ पर प्लास्टिक की रस्सी के फंदे से लटका मिला। 
विज्ञापन


मृतक के बेटे अमरपाल ने बताया कि उसके पिता कुंदन राजपूत मजदूरी करते थे। उनका मनरेगा में भी जॉब कार्ड बना था। कर्ज अधिक होने की वजह से पिता परेशान चल रहे थे। बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे जागने के बाद बिना बताए घर से निकल गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आधा घंटे बाद पिता का शव मकान से 500 मीटर दूर बमरौली-भदेनकंजा मार्ग पर सिरसा के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। खेतों पर काम करने जा रहे ग्रामीणों ने शव लटका देखा तो पूरे गांव में शोर मच गया। कुछ ही देर में भीड़ जमा हो गई। परिवार के सदस्य भी मौके पर पहुंच गए।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। बिलसंडा इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार फील्ड यूनिट टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लिया। परिजन ने कर्ज से परेशान होकर खुदकुशी करने की बात कही। बताया कि पिछल माह हुई बेटी की शादी में करीब 2.20 लाख का कर्ज हो गया था। 


इससे पहले बेटे की शादी में लिया कर्ज भी चुकता नहीं हो सका था। हालांकि किसी पर प्रताड़ित करने का आरोप नहीं लगाया, न ही कोई तहरीर दी। इंस्पेक्टर बिलसंडा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार वाले अगर कोई तहरीर देते हैं, तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed