फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Debt burdened man commits suicide before his daughter marriage in Shahjahanpur

बेटी की शादी से पहले पिता ने दी जान: मई में बिटिया की आएगी बरात, नहीं हो पाया था रुपयों का इंतजाम

Wed, 17 Apr 2024 12:21 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 17 Apr 2024 12:21 PM IST
सार

शाहजहांपुर के कांट क्षेत्र में मंगलवार को एक किसान का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजनों के मुताबिक मई में बेटी की शादी है। इसके लिए रुपयों का इंतजाम नहीं हो पाने से किसान परेशान था। उस पर बैंक का कर्ज भी था।  

विज्ञापन
Debt burdened man commits suicide before his daughter marriage in Shahjahanpur
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस, किसान का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के कांट क्षेत्र में गांव कमलनैनपुर निवासी रामआसरे (56) ने फंदे से लटककर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक, मई में होने वाली बेटी की शादी के लिए धन की व्यवस्था न होने से वह परेशान थे। उन पर बैंक का कर्ज भी था। 

विज्ञापन


रामआसरे के पास पांच बीघा जमीन थी। वह खेती करने के साथ ही ऑटो चलाते थे। सोमवार शाम परिवार के लोग खेत पर चले गए, तब वह घर से निकल गए। रातभर घर नहीं लौटे। सुबह करीब सात बजे उनका शव गांव के बाहर आम के पेड़ में रस्सी के सहारे फंदे से लटका मिला।  सीओ सदर अमित चौरसिया व थाना प्रभारी दयाशंकर ने मौका-मुआयना किया। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। 
विज्ञापन


Lok Sabha Election 2024: चुनावी मैदान में मौलाना तौकीर रजा ने मांगा नोड्यूज, बरेली से चुनाव लड़ने की अटकलें
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि रामआसरे ने अपनी बेटी की शादी जलालाबाद में तय की थी। मई में शादी होनी थी। रुपयों का इंतजाम नहीं हो पा रहा था। बैंक से लिए एक लाख 40 हजार रुपये के फसली ऋण की किस्त अदा नहीं करने के चलते नोटिस भी आ चुका था। 

सामूहिक विवाह योजना में नहीं आया था नाम
परिजनों ने बताया कि बेटी की शादी करने के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में आवेदन किया था। उसमें नाम नहीं आ सका था। हालांकि, नाम न आने का कारण उन्हें नहीं पता। रामआसरे अपने पीछे बेटी मोना, महिमा, संजना और काव्या व एक बेटा शिवांशु को छोड़ गए हैं।

सीओ सदर अमित चौरसिया ने बताया कि रामआसरे पर बैंक का कर्ज होने की बात सामने आई है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed