फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Debt became life-threatening in Corona, a young man hanged

कोरोना के दौर में जानलेवा हो गया कर्ज, फंदा लगाकर लटका युवक

Mon, 24 Aug 2020 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Debt became life-threatening in Corona, a young man hanged
विशाल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

पत्नी को मायके भेजकर की आत्महत्या, महीने भर पहले ही की थी शादी
विज्ञापन

सुभाषनगर में था इंटरनेट कैफे, लॉकडाउन में चौपट हो गया कारोबार

बरेली। कोरोना के दौर में बेरोजगारी के भयावह नतीजे सामने आने लगे हैं। तमाम लोग नौकरियां छूटने की वजह से अवसाद में पहुंच रहे हैं तो कई को कारोबार चौपट होने की वजह से भी खुदकुशी जैसा कदम उठाने को मजबूर होना पड़ रहा है। शनिवार रात कारोबार चौपट होने से परेशान सुभाषनगर में इंटरनेट कैफे चलाने वाले युवक ने घर में ही फंदा लगाकर जान दे दी। एक दिन पहले ही उसने पत्नी को मायके भेज दिया था। महीना भर पहले ही उसकी शादी हुई थी।
सुभाषनगर की तिलक कॉलोनी गली नंबर दो में रहने वाले 27 वर्षीय विशाल उर्फ वीरू शर्मा अपनी मां कुंडली देवी के नाम से इंटरनेट कैफे चलाते थे। शनिवार शाम उन्होंने अपनी पत्नी को मायके भेज दिया। रात में खाना खाने के बाद वह कमरे में सोने चले गए। सुबह करीब चार बजे परिवार के लोगों की आंख खुली तो देखा कि वीरू का शव पत्नी के दुपट्टे के सहारे पंखे से लटक रहा था। आत्महत्या की सूचना पर पहुंची सुभाषगर पुलिस ने शव को फंदे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक वीरू का मोहल्ले की ज्वाला गली में रहने वाली युवती से प्रेम प्रसंग था। परिवार के लोगों ने सावन के बाद उनकी शादी कराने की बात कही थी लेकिन वीरू ने एक महीने पहले युवती के साथ कोर्ट मैरिज कर ली। वीरू के भाई प्रदीप ने पुलिस को बताया कि उसने ने किसी से पांच लाख रुपये का कर्ज ले रखा था जो उससे लगातार तकादा कर रहे थे। वीरू रकम लौटाने की हालत में नहीं था, इसलिए काफी परेशान था। प्रभारी थानाध्यक्ष खुर्शीद अहमद ने बताया कि अब तक की छानबीन में यही सामने आया है कि कर्ज की वजह से वीरू अवसाद में आ गया था। खर्चों का बोझ बढ़ा तो उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed