फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Debate on extradition of Charles Shobhraj in Moot Court

Bareilly News: मूट कोर्ट में चार्ल्स शोभराज के प्रत्यर्पण पर हुई बहस

Sun, 27 Oct 2024 04:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 27 Oct 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
Debate on extradition of Charles Shobhraj in Moot Court
बरेली। अंतरराष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता में नेपाल के विधि विद्यार्थियों ने सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज के प्रत्यर्पण का विरोध किया। नेपाल की जेल में बंद शोभराज के खिलाफ 10 देशों में 20 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। कई देश उसका प्रत्यर्पण चाहते हैं, लेकिन नेपाल अपने कानून का हवाला देता है। भारत को भी उसके प्रत्यर्पण में कामयाबी नहीं मिल रही।
विज्ञापन

बदायूं रोड स्थित क्लासिक लॉ कॉलेज में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता के पहले दिन इस मुद्दे पर बहस हुई। भारत और नेपाल के विधि विद्यार्थियों ने ऑफलाइन, तुर्की, साउथ अफ्रीका, मॉरीशस, बांग्लादेश और इंडोनेशिया के छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन हिस्सा लिया। मूट कोर्ट का फैसला रविवार को आएगा। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति नीरज तिवारी ने किया। निर्णायक मंडल में जिला जज विनोद कुमार दुबे के साथ राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, जेपी यादव, अलका पांडेय उपस्थित रहीं। बार काउंसिल यूपी के अध्यक्ष एसके गौड़, बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य जितेंद्र शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


यूपी बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष और लॉ कॉलेज के सचिव शिरीष मेहरोत्रा ने बताया कि बिकनी किलर के नाम से मशहूर चार्ल्स शोभराज लड़कियों और महिलाओं की हत्या करता था। देश की अति सुरक्षित तिहाड़ जेल से वह भाग चुका है। भारत से भागने के बाद वह नेपाल में गिरफ्तार किया गया था। वहां की जेल में 19 साल बंद रहा, लेकिन कोई देश उसके प्रत्यर्पण में कामयाब नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed