फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Death of teenage girl in suspicious condition

Bareilly News: संदिग्ध हालत में किशोरी की मौत

Fri, 31 May 2024 06:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 06:19 AM IST
विज्ञापन
Death of teenage girl in suspicious condition
भमोरा। क्षेत्र के गांव निवासी किशोरी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। हत्या की सूचना पर दौड़ी आई पुलिस को किशोरी के घर पर परिवार की महिलाएं ही मिलीं। पुलिस को किशोरी की पेट में दर्द होने से मौत की जानकारी दी गई। फिलहाल, उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा गया है। डीएम के आदेश के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी की 13 वर्ष पुत्री, जो कक्षा 9वीं की छात्रा थी। गुरुवार को उसकी घर पर मौत हो गई। परिजन शव को दफनाने के लिए घर से निकल गए। तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस को फोन कर बेटी की हत्या कर शव को दफनाने की सूचना दी। भमोरा पुलिस को छात्रा की मां ने बताया की दोपहर पेट दर्द होने से उसकी तबीयत खराब हो गई थी। जिस कारण से उसकी मौत हो गई। उक्त किशोरी पांच भाई- बहनों में सबसे बड़ी थी। इस वर्ष क्षेत्र के विद्यालय से 8वीं पास कर 9वीं कक्षा में एडमिशन लिया था, लेकिन पुलिस को महिलाओं ने यह नहीं बताया कि दफनाने कहां ले गए हैं। सूत्रों द्वारा पुलिस को पता चला कि चंदाआ के रामगंगा घाट पर किशोरी के शव को ले जाया गया है, जहां एसडीएम व सीओ आंवला के साथ पुलिस टीम पहुंची। अब मामले में डीएम के आदेश का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed