फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Death of seven cattle at Kanha Upvan... Cow vigilantes create an uproar, stop a trolley loaded with carcasses.

Bareilly News: कान्हा उपवन में सात गोवंशीय पशुओं की मौत... गो रक्षकों का हंगामा, शवों से भरी ट्रॉली रोकी

Sun, 30 Aug 2026 02:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 30 Aug 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Death of seven cattle at Kanha Upvan... Cow vigilantes create an uproar, stop a trolley loaded with carcasses.
सीबीगंज। नंदोसी स्थित नगर निगम की कान्हा उपवन गोशाला में सात गोवंशीय पशुओं की मौत के मामले को लेकर शनिवार को हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं व गो रक्षकों ने जमकर हंगामा किया। पशुओं के शवों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोक लिया। सूचना मिलते ही पुलिस और नगर निगम के कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए। तीन घंटे तक चले हंगामा चला। शवों का पोस्टमार्टम कराने व रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई के आश्वासन पर प्रदर्शनकारी शांत हुए।
विज्ञापन

गोवंशीय पशुओं की मौत की सूचना पर राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष रोहित गंगवार, अमित गंगवार, विजय मौर्य, चंद्रेश, हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष हिमांशु पटेल, निर्दोष राठौर, अरुण फौजी व राष्ट्रीय गो रक्षा संघ के वीरेंद्र, सोनू ठाकुर समेत कई कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। पोस्टमाॅर्टम के लिए पशुओं के शवों को ले जा रही ट्रॉली को रोककर विरोध शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने गोशाला में घुसने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि कर्मचारियों ने गेट नहीं खोला।
विज्ञापन

रोहित गंगवार ने आरोप लगाया कि गोशाला में भूख व प्यास के कारण रोजाना गोवंशीय पशुओं की मौत हो रही है। दावा किया कि शनिवार सुबह भी दर्जनभर से अधिक पशुओं को खेत में दफनाया गया। उन्होंने पर्याप्त चारा नहीं दिए जाने और बीमार पशुओं के इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। कहा कि पोस्टमाॅर्टम सिर्फ 10 पशुओं का कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामे की सूचना पर नगर मजिस्ट्रेट राजेश वर्मा, सीओ द्वितीय नितिन कुमार, अपर नगर आयुक्त शशि भूषण राय, पशु कल्याण अधिकारी डाॅ. हरपाल सिंह भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया तो गतिरोध समाप्त हुआ। अधिकारियों ने यह भी कहा कि यदि भूख से मौत की पुष्टि हुई तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
चिकित्सक का किया विरोध
पोस्टमाॅर्टम के लिए डाॅ. हीरालाल, डाॅ. राजेश, डाॅ. राजीव सिंह, डाॅ. सुनैना को भेजा गया। इस दौरान गोरक्षकों ने विरोध कर दिया। उनका कहना था कि स्थानीय पशु चिकित्साधिकारी से पोस्टमॉर्टम न कराया जाए। समझाने के बाद लोग शांत हुए।

पॉलिथीन खाने से सात पशुओं की मौत का दावा

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. मनमोहन पांडेय ने बताया कि 28, 29 अगस्त को सीबीगंज क्षेत्र में सड़क किनारे गोवंशीय पशु बीमार पड़े थे। सात बीमार पशुओं को कान्हा उपवन लाया गया था। वहां उनकी मौत हो गई। सोमवार सुबह शवों का पोस्टमॉर्टम कराया गया तो उनके पेट पॉलिथीन मिली। चारे का पाचन नहीं होने के कारण पशुओं की मौत की पुष्टि हुई है। लोग घरेलू कचरे को पॉलिथीन में करके फेंक रहे हैं। नगर निगम की तरफ से ठीक से सफाई भी नहीं कराई जा रही है। चारे की तलाश पशु पॉलिथीन भी खा जाते हैं। यह उनकी मौत का कारण बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed