फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Death of pregnant woman report files against in-laws family

Bareilly News: गर्भवती के पेट में उठा दर्द... कुछ ही देर में हो गई मौत, ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 15 Feb 2024 02:16 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 15 Feb 2024 02:16 PM IST
सार

फरीदपुर के मोहल्ला फर्रखपुर निवासी विवाहिता की मौत हो गई। वह आठ महीने की गर्भवती थी। मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न और इलाज कराने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Death of pregnant woman report files against in-laws family
प्रीती शर्मा का फाइल फोटो, मृतका की बेटी को गोद में लिए भाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फरीदपुर के मोहल्ला फर्रखपुर में विवाहिता की मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने और इलाज कराने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर पति सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पीलीभीत के जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव शाही निवासी विजेंद्र शर्मा ने बताया कि उन्होंने पुत्री प्रीती शर्मा (26) की शादी पांच साल पहले फरीदपुर के मोहल्ला फर्रखपुर निवासी संजीव से की थी। दंपती की एक दो साल की बेटी है। प्रीति आठ माह की गर्भवती थी। मंगलवार रात उसके पेट में दर्द उठा। कुछ समय बाद ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


गर्भवती होने पर नहीं कराया उपचार 
उन्होंने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल में बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता। गर्भवती होने के बाद भी उपचार नहीं कराया गया। इस वजह से प्रीति की मौत हो गई। वहीं, ससुराल वालों का कहना है कि पेट में दर्द होने पर वह प्रीति को लेकर अस्पताल जा रहे थे। रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। मायके वालों की सूचना पर सीओ गौरव सिंह, नायब तहसीलदार अभिषेक तिवारी व इंस्पेक्टर फरीदपुर रामसेवक पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरीदपुर इंस्पेक्टर रामसेवक ने बताया कि तहरीर पर विवाहिता के पति संजीव, उसके भाई प्रमोद व राजीव, सास लीलावती, ननद विनीता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। अब तक कोई गिरफ्तार नहीं हुआ है। उनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed