{"_id":"65b790d8e430e6887f0bfc94","slug":"death-of-molestation-accused-in-bareilly-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: छेड़छाड़ के आरोपी की मौत, भाई ने लड़की के परिवार पर लगाया जादू-टोना कराने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: छेड़छाड़ के आरोपी की मौत, भाई ने लड़की के परिवार पर लगाया जादू-टोना कराने का आरोप
Mon, 29 Jan 2024 05:23 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 29 Jan 2024 05:23 PM IST
सार
फरीदपुर के एक गांव निवासी युवक की मौत हो गई। वह कई दिनों से बीमार था। उसके भाई का आरोप है कि छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराने वाले लड़की के पिता ने उसके भाई पर जादू टोना करा दिया था। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
बरेली में छेड़छाड़ के आरोपी युवक की मौत हो गई। मृतक के भाई ने लड़की के परिजनों पर जादू-टोना कराकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। इस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
थाना फरीदपुर के एक गांव के रहने वाले 23 वर्षीय सोनू की मौत के बाद शव पोस्टमार्टम को लाया गया। उसके भाई सचिन ने बताया कि सोनू एक साल पहले गांव के ही रहने वाली एक लड़की को प्रेम प्रसंग के चलते साथ ले गया था। इसके चलते लड़की के पिता ने छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराकर उसके भाई को जेल करा दी थी।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष ने सोनू पर ऊपरी चक्कर भी करवा दिया था। इसके चलते वह बीमार चल रहा था। बरेली के कई अस्पतालों में उसका इलाज कराया। इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। सचिन ने भाई की मौत पर हत्या का आरोप लगाया। इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन