फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Death of innocent child, allegation of negligence in treatment

Bareilly News: मासूम की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप

Mon, 02 Oct 2023 02:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 02 Oct 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
Death of innocent child, allegation of negligence in treatment
रिछा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिछा में प्रसव के छह दिन बाद नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर मामले की शिकायत सीएमओ से की है। आरोप है कि रुपये न देने पर स्टाफ ने लापरवाही बरती।
विज्ञापन

सिंधौरा गांव के रहने वाले जयप्रकाश ने बताया कि गर्भवती पत्नी ममता देवी को प्रसव पीड़ा होने पर 21 सितंबर को उन्होंने रिछा सीएचसी पर भर्ती कराया। वहां तैनात स्टाफ नर्स ने प्रसव कराने के बदले 2500 रुपये मांगे। उन्होंने रुपये देने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि नाराज स्टाफ ने प्रसव में लापरवाही बरती। जन्म के बाद भी बच्चे की हालत गंभीर थी। उन्होंने जब ऑक्सीजन लगाने को कहा तो स्टाफ ने मना कर दिया। कुछ देर बाद ही नवजात की हालत बिगड़ने लगी। यह देखकर स्टाफ ने प्राइवेट अस्पताल जाने के लिए कहा। बहेड़ी के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 27 सितंबर को बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में जब सीएचसी प्रभारी डॉ. शुऐब खान से बात की गई तो उन्होंने बताया कि शिकायत नहीं मिली है। अगर ऐसा हुआ है तो जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed