फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Death of an elderly woman suffering from cancer in Shishgarh

Bareilly News: शीशगढ़ में कैंसर पीड़ित बुजुर्ग महिला की मौत

Sat, 11 Jan 2025 11:19 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Death of an elderly woman suffering from cancer in Shishgarh
शीशगढ़। 11 माह से कैंसर की बीमारी से जूझ रही एक 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। कस्बे में पहले भी कैंसर से कई और भी मौतें हो चुकी हैं। शीशगढ़ के मोहल्ला नवाब नगर निवासी महिला कय्यूम जहां पत्नी सरदार अहमद की कैंसर की बीमारी के चलते शुक्रवार को मौत हो गई। सरदार अहमद ने बताया कि उनकी पत्नी कय्यूम जहां के लिवर में गांठ थी। लगभग 11 माह पहले दिल्ली के सफदर जंग अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां डॉक्टरों के द्वारा चेकअप कराए जाने पर कैंसर की बीमारी बताई थी। तभी से उनका दिल्ली से ही इलाज चल रहा था। इससे पहले कुछ वर्षों में कैंसर से कस्बे में आधा दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है। जांच के बाद पता चलेगा कारण : सीएमओसीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने कहा कि पानी का नमूना लेकर जांच करने का काम जल निगम का है। बाकी हम जिला अस्पताल से सूची लेकर जांच कराएंगे कि कस्बे में कैंसर की असल वजह क्या है। हो सकता है कि सब्जियों में या पानी में कैंसर होने के तत्व शामिल हो। यह जांच के बाद ही पता चलेगा। संवाद

आंवला। वाल्व जो फट गया था-संवाद

आंवला। वाल्व जो फट गया था-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed