{"_id":"684b3e4419dec661b70c4038","slug":"death-confirmed-due-to-injury-on-the-back-of-the-head-blood-had-clotted-bareilly-news-c-4-lko1064-661098-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सिर के पीछे लगी चोट से मौत की पुष्टि, जम गया था खून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सिर के पीछे लगी चोट से मौत की पुष्टि, जम गया था खून
विज्ञापन
बरेली। सुभाषनगर थाना क्षेत्र में सिपाही मुकेश त्यागी की किराये के कमरे में मौत का मामला पोस्टमाॅर्टम में उलझ गया है। सिर के पीछे चोट लगने से मौत होने की पुष्टि हुई है, हत्या या हादसा तय करने की जिम्मेदारी अब पुलिस की है। परिजनों ने अंतिम संस्कार के बाद कुछ बोलने की बात कही है।
बृहस्पतिवार को पुलिस ने सिपाही मुकेश त्यागी के शव का पोस्टमाॅर्टम कराया। इसमें सिर के पीछे लगी चोट से खून बहने व खून सिर में जमने से मौत की पुष्टि हुई। शव करीब एक से डेढ़ दिन पुराना था। यह मामला हत्या या फिर नशे में गिरने से चोट लगने का भी हो सकता है।
मुकेश के परिवार के लोग, पत्नी व ससुराल पक्ष के लोग भी आ गए। भाई गोपेश ने बताया कि मुकेश की पत्नी और बेटी के लापता होने की बात बताई जा रही थी जो गलत है। कोई लापता नहीं हुआ है, हम पुलिस को कुछ बताना चाहते हैं लेकिन 24 घंटे बाद बताएंगे।
विज्ञापन
सुभाषनगर इंस्पेक्टर अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि परिजन अगर वह कोई तहरीर देंगे तो उसके मुताबिक आगे कार्रवाई की जाएगी। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि आने-जाने वाले रास्तों की सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है। ब्यूरो