फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   death

मिट्टी की ढांग ढहने से मलवे में दबकर बालक की मौत

Mon, 28 Oct 2019 07:01 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2019 07:01 PM IST
विज्ञापन
death
कुर्रिया कलां (शाहजहांपुर)। गांव कुर्रिया कलां में शनिवार सुबह मिट्टी की ढांग गिरने से नौ वर्षीय बालक की मौत हो गई। जबकि एक ग्रामीण घायल हो गया। दिवाली से एक दिन पहले बालक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। वहीं शाम को तहसीलदार पुष्पेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढ़स बंधाया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

थाना कांट क्षेत्र के गांव कुर्रिया कलां निवासी सत्यपाल के घर दिवाली को लेकर घर में पीली मिट्टी से लिसाई का काम चल रहा था। उनका नौ वर्षीय बेटा भोले शनिवार सुबह करीब गांव के पश्चिम तालाब के किनारे मिट्टी लेने गया था। मिट्टी की ढांग के नीचे थोड़ा अंदर जाकर वह मिट्टी खोदने लगा, वहीं गांव का 30 वर्षीय बुलाकी भी मिट्टी खोदने आ गया। अचानक मिट्टी की ढांग गिर गई। इससे मलबे के नीचे भोले पूरी तरह से दब गया। जबकि बुलाकी भी गर्दन तक दब गया। उसके चीखने पर आसपास खेतों में मौजूद लोग आ गए। जैसे-तैसे मलबा हटाकर पहले बुलाकी को बाहर निकाला गया। इसके बाद मलबे में गहरे में दबे भोले को बाहर निकाला गया लेकिन भोले की तब तक सांसे थम चुकीं थीं। जानकारी मिलते ही परिवार के लोग भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए और मृत अवस्था में भोले को घर लिए गए। वहीं इस घटना में घायल बुलाकी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराए बिना अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन



दिवाली से पहले सत्यपाल के घर में मच गया कोहराम
कुर्रिया कलां। दिवाली को लेकर घर में खुशी का माहौल था। इसीलिए लिसाई-पुताई का काम चल रहा था लेकिन सत्यपाल और उसकी पत्नी किरन को क्या मालूम था कि जो बेटा लिसाई के काम में मदद कर रहा है, उसकी जान चली जाएगी। पल भर में दिवाली की खुशियां काफूर हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ वर्षीय बेटे भोले के शव से लिपटकर रो रही मां किरन बस एक ही बात कह रही थी कि कोई मेरे लाल का लौटा दे। कुछ ऐसा ही हाल सत्यपाल का भी था। भाई 14 वर्षीय मिथुन, 12 वर्षीय बहन लली, 10 वर्षीय शिल्पी और पांच वर्षीय भाई विशेष के भी आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। त्योहार पर भोले की मौत पर गांव के लोग भी गमगीन थे। मेहनत मजदूरी करके परिवार का पेट पालने वाले सत्यपाल कभी बेटे के शव को देखकर बिलखने लगते तो कभी गुमसुम हो जाते। बिलख रहे परिवार को हर कोई ढांढस बंधा रहा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed