फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Deaf women celebrated Hartalika Teej.

Bareilly News: बधिर महिलाओं ने मनाई हरितालिका तीज

Sun, 09 Aug 2026 01:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 09 Aug 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Deaf women celebrated Hartalika Teej.
बरेली। आईएमए हॉल में शनिवार को बरेली डिवीजन एसोसिएशन ऑफ द डेफ महिला समूह की ओर से हरितालिका तीज मनाई गई। मुख्य अतिथि बरेली कॉलेज की प्रो. सुषमा गोरियाल ने महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में सांकेतिक भाषा विशेषज्ञ की मदद से बधिर प्रतिभागियों और अतिथियों के बीच संवाद हुआ। महिलाओं ने फैशन शो, मनोरंजक खेल और विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने तीज की खुशियां साझा कीं। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया हरियाली तीज उत्सव
बरेली। रोटरी क्लब ऑफ बरेली की ओर से शनिवार को शहर के एक होटल में हरियाली तीज उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाएं बैंगनी रंग के कपड़े और पुरुष एथनिक वियर में पहुंचे। संगीत, स्पॉट गेम और तीज क्वीन प्रतियोगिता ने आयोजन में खूब रंग जमाया। विभिन्न स्पॉट गेम कराए गए। तीज क्वीन और तीज कपल प्रतियोगिता दो आयु वर्गों (45 वर्ष से कम व इससे ज्यादा) में हुई। पारंपरिक गीतों के बीच महिलाएं झूला झूलती नजर आईं। कार्यक्रम का संचालन नितांशा नागपाल और मोना गोयल ने किया। अनुज जायसवाल ने सभी का आभार जताया। इस दौरान आकांक्षा गिरी, भावेश अग्रवाल, मनोज गिरि, अंकित अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed