Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   deadly attack on the family of BSP leader in Budaun

Budaun News: बसपा नेता के परिवार पर फरसे से जानलेवा हमला, मासूम समेत चार घायल; लोगों ने आरोपी को पकड़ा

Mon, 21 Oct 2024 12:36 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 21 Oct 2024 12:36 PM IST
सार

बदायूं के बिसौली थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने घर में घुसकर बसपा नेता और उनके परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे मासूम बच्चे समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
deadly attack on the family of BSP leader in Budaun
ग्रामीणों ने आरोपी को पेड़ से बांधा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के बिसौली इलाके में सोमवार को सुबह एक सिरफिरे शख्स ने बसपा के विधानसभा प्रभारी के परिवार पर फरसे से हमला कर दिया। इससे दंपती सहित चार लोग घायल हो गए। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। हमलावर को पकड़कर पेड़ से बांध दिया गया। सूचना के करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। 

विज्ञापन


गांव मदनजुड़ी निवासी बसपा के विधानसभा प्रभारी भगवान सिंह अपनी पत्नी आशा, बेटे विकास, नाती शिवांश के साथ सोमवार को सुबह करीब सात बजे घर में चाय पी रहे थे। इसी दौरान भगवान सिंह का पड़ोसी लल्लू सिंह हाथ में फरसा लेकर उनके घर पहुंच गया और परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। बसपा नेता की पत्नी के हाथ में फरसा लगा, जबकि उनके मासूम नाती के सिर में फरसा मारा। 

विज्ञापन
Trending Videos

deadly attack on the family of BSP leader in Budaun
घायल महिला - फोटो : अमर उजाला

बसपा नेता के हाथ में लगा फरसा 
बसपा नेता ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उन पर भी हमला कर दिया। हाथ में फरसा लगने से वह भी घायल हो गए। उनका बेटा विकास भी बुरी तरह घायल हो गया। चीख-पुकार मचने पर आसपास के लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े। लोगों ने हमलावर लल्लू सिंह को घेर कर पकड़ लिया। उसके हाथ-पैर बांधकर पेड़ से बांध दिया। 

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। दो घंटे तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इस बीच घायल परिवार थाने पहुंच गया। वहां से घायलों को उपचार के लिए बिसौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। उधर, पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। उसने हमला क्यों किया है, अभी इसकी वजह स्पष्ट नहीं हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed