{"_id":"69ec0d6c1fb97a5404030fd7","slug":"deadly-attack-on-petrol-pump-operator-attempt-to-set-him-on-fire-bareilly-news-c-4-1-bly1057-871217-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पेट्रोल पंप संचालक पर जानलेवा हमला, आग लगाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पेट्रोल पंप संचालक पर जानलेवा हमला, आग लगाने की कोशिश
Sat, 25 Apr 2026 06:10 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 25 Apr 2026 06:10 AM IST
विज्ञापन
जादौपुर स्थित नूर फिलिंग स्टेशन पर मंगलवार को कुछ लोगों ने उत्पात मचाया। सीएनजी के रुपये मांगने पर उन्होंने पंप संचालक अजीम अहमद पर जानलेवा हमला किया। आरोपियों ने पेट्रोल पंप में आग लगाने की कोशिश भी की।
अजीम अहमद ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि दोपहर 4:30 बजे अफसार अपने साथियों के साथ सीएनजी डलवाने आया था। रुपये मांगने पर उसने इन्कार कर दिया और झगड़ा शुरू कर दिया। अफसार ने कार से जैक निकालकर अजीम पर हमला किया। इसके बाद उसने फोन कॉल करके चार और साथियों को बुलाया, जिनमें अशफाक अहमद भी शामिल था। आरोपियों ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से संचालक को पीटा और जान से मारने की नीयत से गला दबाया। सिर और कान पर रॉड लगने से अजीम बेहोश हो गए। कर्मचारियों के बीच-बचाव से आग लगाने की कोशिश की, जो नाकाम कर दी गई।
खुद को घिरता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि अशफाक अहमद और अन्य अज्ञात लोगों को नामजद किया है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।