फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Deadly attack on brother of witness to Tikunia violence in lakhimpur kheri

Bareilly: तिकुनिया हिंसा के गवाह के भाई पर जानलेवा हमला, आशीष मिश्र के करीबी पर लगाया हमला करने का आरोप

Sun, 11 Dec 2022 07:00 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 11 Dec 2022 07:00 AM IST
सार

कोतवाली क्षेत्र के कल्होरी गांव निवासी सर्वजीत सिंह 25 पुत्र अंग्रेजसिंह ने शनिवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि नौ दिसंबर की रात 10 बजे के करीब अपने मित्र के यहां मुंडन संस्कार की पार्टी में शामिल होने शिवा पैलेस गया था। उसका भाई प्रभुजीत सिंह तिकुनिया हिंसा में गवाह है।

विज्ञापन
Deadly attack on brother of witness to Tikunia violence in lakhimpur kheri
तिकुनिया हिंसा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

तिकुनिया हिंसा में किसानों की हत्या के केस में गवाह के भाई ने खुद पर विपक्षियों की तरफ से जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। आरोप है कि तहरीर देने के बावजूद भी न तो थाना प्रभारी राजू राव ने तहरीर ली और न ही घायल का मेडिकल करवाया।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के कल्होरी गांव निवासी सर्वजीत सिंह 25 पुत्र अंग्रेजसिंह ने शनिवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि नौ दिसंबर की रात 10 बजे के करीब अपने मित्र के यहां मुंडन संस्कार की पार्टी में शामिल होने शिवा पैलेस गया था। उसका भाई प्रभुजीत सिंह तिकुनिया हिंसा में गवाह है। आरोप है कि विपक्षी और मुख्य आरोपी आशीष मिश्र मोनू का एक खास व्यक्ति वहां पहले से ही मौजूद था, जो कि उससे रंजिश रखता है।
विज्ञापन


विकास ने जैसे ही उसे पार्टी में देखा तभी वह अपने अन्य साथियों के साथ एक तलवार लेकर आ गया और गाली गलौज करते हुए तलवार से हमला कर दिया। उसने बताया कि शनिवार को थाने में तहरीर दी लेकिन प्रभारी थाना राजू राव ने न तो तहरीर ली और न ही मुकदमा दर्ज कराया। यहां तक कि मेडिकल भी नहीं करवाया। परिजनों ने उसे लखीमपुर के निजी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। उधर, कोतवाली प्रभारी राजू राव का कहना है कि उन्हें तहरीर ही नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed