{"_id":"5d25aa448ebc3e6d227825c6","slug":"deadbody-of-a-tiger-found-floating-in-lakhimpur-kheri","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी: गोला रेंज के शारदा नहर में तैरता मिला बाघ का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी: गोला रेंज के शारदा नहर में तैरता मिला बाघ का शव
Wed, 10 Jul 2019 02:35 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: Prachi Priyam
Updated Wed, 10 Jul 2019 02:35 PM IST
विज्ञापन
बाघ का शव
- फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी के गोला रेंज के शारदा नहर में एक बाघ का शव बहता देख इलाके में सनसनी फैल गई। सबसे पहले बुधवार को बिझौली गांव के पास ग्रामीणों ने बाघ के शव को बहते देखा। इसके बाद कुछ लोगों ने तुरंत वन अधिकारियों को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
डीएफओ समीर कुमार ने बताया कि वन अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। मामले को लेकर वो आगे निर्णय लेंगे। उन्होंने कहा कि शव को बाहर निकाल लिया गया है और जांच के बाद ही कुछ बताया जा सकता है।
विज्ञापन
फिलहाल नहर में बाघ का शव मिलने की खबर इलाके में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते भारी संख्या में लोग मौके पर आ गए। हर कोई बाघ को देखने को उत्साहित नजर आ रहा था।
विज्ञापन