फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dead who sought money for her treatment

जो मर चुकी उसके इलाज के लिए मांगा पैसा

Wed, 17 Aug 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Wed, 17 Aug 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
जिस महिला की मौत जून में हो चुकी है उसे जिंदा दिखाकर लेखपाल ने उसके परिवार को  इलाज के लिए दो लाख रुपये की आर्थिक मदद की सिफारिश कर दी। इस पर सीएमओ के यहां से रिपोर्ट मांगी गई तो सच सामने आ गया। इस रिपोर्ट को देखकर प्रशासनिक अधिकारी हैरत में पड़ गए। एडीएम सिटी ने सीएमओ की रिपोर्ट के आधार पर एसडीएम सदर से लेखपाल के खिलाफ सख्त कार्रवाई करके रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सुभाषनगर की गोेल्ड जिम रेलवे पुलिया निवासी राधेश्याम की पत्नी कैंसर रोग से पीड़ित थी। आर्थिक तंगी का उल्लेख करते हुए उन्होंने करीब छह महीने पहले पत्नी का इलाज कराने के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद मांगी थी। उन्होंने इसके साक्ष्य बतौर लखनऊ के डा. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में चल रहे इलाज के पर्चे भी लगाए थे। जिसमें पांच लाख रुपये खर्च होने का एस्टीमेट था। जिलाधिकारी ने इस आवेदन को सीएम विवेकाधीन कोष से आर्थिक मदद की सिफारिश करने  का फैसला लिया था। डीएम के निर्देश पर लेखपाल ने तहसीलदार और एसडीएम के माध्यम से नौ अगस्त 2016 को  भेजी रिपोर्ट में कहा कि महिला को कैंसर है और उसके इलाज के लिए दो लाख रुपये की सिफारिश की जाती है। उनकी यह रिपोर्ट बीमारी की पुष्टि के लिए सीएमओ को भेजी गई। इस मामले में सीएमओ के स्तर से महिला के पति राधेश्याम से जानकारी की तो पता चला कि उनकी पत्नी की इसी साल 10 जून को कैंसर की बीमारी के कारण मौत हो गई। इसकी तस्दीक के लिए सीएमओ आफिस का स्टाफ भी गया। सीएमओ कार्यालय के स्टाफ को राधेश्याम ने बताया कि उनके यहां जांच के लिए कोई नहीं आया। मृतका के पति और आसपास के लोगों से पुष्टि करके रिपोर्ट सीएमओ और एडीएम सिटी को सौैंप दी। इस मामले को एडीएम सिटी ने गंभीरता से लिया है। उनका कहना है कि इससे स्पष्ट होता है कि लेखपाल ने कार्यालय या फिर घर पर बैठकर बिना तथ्य जाने रिपोर्ट लगा दी। इस मामले में लेखपाल से तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। उसी के बाद गलत रिपोर्ट के मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 ‘यह गंभीर मामला है। ऐसे मामले में दोषी लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई होगी। फिलहाल तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है। भविष्य में इस तह की पुनरावृत्ति न हो, इस बारे में सभी तहसीलों कोे निर्देश दिए जा रहे हैं।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन

-गौैरव दयाल, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed