{"_id":"66946ef4e82d2c79e60b1c64","slug":"dead-body-of-youth-recovered-from-devha-river-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-102439-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: देवहा नदी से युवक का शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: देवहा नदी से युवक का शव बरामद
विज्ञापन
नवाबगंज। अपने साथियों के साथ मछली का शिकार करने देवहा नदी गए युवक को मगरमच्छ खींच ले गया था। रविवार को पुलिस और वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की सहायता से घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद शव को खोज लिया।
थाना क्योलड़िया क्षेत्र के जरपा मोहनपुर गांव के रविन्द्र कुमार (18) अपने गांव के नन्हे और अजीत के साथ देवहा नदी में मछली का शिकार करने गए थे। तभी मगरमच्छ ने रविन्द्र कुमार पर हमला कर नदी में खींच ले गया था। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम और क्योलड़िया व बरखेड़ा थाने की पुलिस ने रात में सर्च ऑपरेशन चलाकर रविवार की सुबह 12 घंटे के बाद युवक का शव नदी से निकलवाया। मृतक का शव मिलते ही भाई धमेंद्र, कुमसा, बहन पूसा व राखी, माता नन्ही देवी और पिता राम सिंह का रो-रो कर हाल बेहाल था।
दो किमी. दूर मिला
ग्रामीणों की माने तो जहां पर मगरमच्छ ने युवक पर हमला किया था। वहां पर कई मगरमच्छ रहते हैं, जिन्हें आए दिन नदी में तैरते देखा जा सकता है। नदी में बहाव के चलते जनपद पीलीभीत क्षेत्र के गुदरानपुर गांव के श्मशान भूमि के पास युवक का शव बरामद हुआ। संवाद
विज्ञापन
शव जनपद पीलीभीत के सीमा क्षेत्र में मिलने पर बरखेड़ा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लोगों से अपील है कि अभी ग्रामीण नदी और तालाबों की ओर न जाए।
-हर्ष मोदी, सीओ, नवाबगंज