फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dead body of youth found on the banks of pond under suspicious circumstances

Bareilly News: संदिग्ध हालात में तालाब के किनारे मिला युवक का शव

Fri, 29 Nov 2024 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found on the banks of pond under suspicious circumstances
हाफिजगंज/भंडसर/जहानाबाद (पीलीभीत)। सितारगंज नेशनल हाईवे निर्माण में टैंक से पानी छिड़काव कार्य करने वाले युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब के किनारे पड़ा मिला।
विज्ञापन


जहानाबाद क्षेत्र में उगनपुर गांव के पास सितारगंज नेशनल हाईवे का निर्माण चल रहा है। निर्माणाधीन इलाके में पानी का छिड़काव करने वाले थाना हाफिजगंज के गांव उधरनपुर निवासी स्वर्गीय बनवारी लाल के 40 वर्षीय पुत्र भानेश गंगवार को लगाया गया था।
विज्ञापन

युवक अपने ट्रैक्टर से टैंक के सहारे पानी का छिड़काव करता था। इसके लिए उगनपुर गांव की सीमा में स्थित तालाब से पानी भरता था। बुधवार शाम भानेश तालाब में पानी भरने के लिए पहुंचा। इस बीच उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे अन्य कर्मचारियों ने उसका शव देखा तो सूचना पुलिस को दी। परिजन भी जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंच गए। उसके चेहरे पर चोट के निशान भी थे। भाई राजेश कुमार ने बताया कि वह उसका छोटा भाई था। उसके परिवार में पत्नी कल्पना और दो पुत्री हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई पर अमल किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed