फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dead body of youth found in Izzatnagar, suspicion of murder

Bareilly News: इज्जतनगर में युवक का शव मिला, हत्या की आशंका

Mon, 09 Dec 2024 02:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found in Izzatnagar, suspicion of murder
बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला तो पुलिस जांच के लिए पहुंची। युवक की नाक से खून निकलता देख स्थानीय लोग इसे हत्या बता रहे है तो वहीं पुलिस इसे जहर खाने से जुड़ा मान रही है। शव की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

अदलखिया गांव से वैसपुर गुलड़िया मार्ग पर खड़ंजे के किनारे खेत में एक युवक का शव मिला। सूचना पर थाना प्रभारी धनंजय पांडेय व फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंच गए। युवक की उम्र करीब 25 साल थी। उसके शरीर पर चोट के निशान तो नहीं दिखे, लेकिन नाक से खून आ रहा था। युवक के गले में रुद्राक्ष की माला व हाथ में कड़ा था। काफी प्रयास के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी। ऐसे में लग रहा है कि कहीं और से लाकर उसे डाला गया है। आसपास के गांव में उसकी पहचान कराई जा रही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि नियमावली के मुताबिक तीसरे दिन शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इससे पहले क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम्स (सीसीटीएनएस) के माध्यम से दूसरे जिलों में भी उसके फोटो व हुलिये की जानकारी भेजी गई है।
विज्ञापन

-------
युवती के शव की भी पहचान नहीं
- फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के टिसुआ में हाईवे से कुछ दूर यूकेलिप्टिस के खेत में तीन दिसंबर को एक युवती का शव मिला था। उसका गला कटा हुआ था और कपड़े भी बराबर में रखे थे। युवती की हत्या के मामले में अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जानकारी जुटा रही है। अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed