{"_id":"6625a5254c6e05c82d0b4797","slug":"dead-body-of-young-man-found-lying-on-cot-aonla-news-c-183-1-sbly1007-103016-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: चारपाई पर पड़ा मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: चारपाई पर पड़ा मिला युवक का शव
Mon, 22 Apr 2024 05:15 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 22 Apr 2024 05:15 AM IST
विज्ञापन
भमोरा। घिलौरा गांव में रविवार को संजू कश्यप (47) का शव चारपाई पर पड़ा मिला। शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। पत्नी ने गांव के ही रहने वाले रिश्तेदार युवक पर शराब पिलाने के बाद रस्सी से गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
संजू की पत्नी अशर्फी ने बताया कि पति परिवार के साथ हरियाणा में रहकर मजदूरी करते थे। होली पर वह लोग गांव आए थे। कई रिश्तेदारों के यहां शादी समारोह व गेहूं कटाई के चलते वह वापस नहीं गए। शनिवार को पड़ोस में ही एक शादी समारोह था। रातभर वह वहीं रुकीं। पति कुछ देर बाद घर आकर सो गए। रविवार को जब वह वहां से लौटीं तो पति चारपाई पर अचेत लेटे हुए थे।
उन्होंने जब जगाने के लिए आवाज दी तो कोई जवाब नहीं आया। नजदीक जाने पर देखा तो उनकी सांसें नहीं चल रही थीं। चादर हटाने पर शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले। गले पर रस्सी से कसने का निशान था। उन्होंने परिवार के अन्य लोगों को बुलाया। पुलिस भी गांव पहुंच गई। अशर्फी ने बताया कि गांव निवासी एक रिश्तेदार युवक को बीते दिनों पुलिस ने डोडा के साथ गिरफ्तार किया था। वह पति पर मुखबिरी का शक जताता है। इसी रंजिश में शनिवार को शाम के समय उसने पहले पति को शराब पिलाई। बाद में रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
वर्जन: प्राथमिक जांच में हत्या की पुष्टि नहीं हुई है। परिजनों के आरोपों पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी। - मानुष पारीक, एसपी साउथ