फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   dead body of young man found hanging

Bareilly News: फंदे से लटका मिला युवक का शव

Wed, 28 Jan 2026 02:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
dead body of young man found hanging
पुलिस मामले को आत्महत्या से जोड़कर देख रही
विज्ञापन

बिशारतगंज। शहबाजपुर गांव में रविवार रात पत्नी से कहासुनी के बाद घर से नाराज होकर गए व्यक्ति का शव सोमवार सुबह रेलवे लाइन किनारे पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस मामले को आत्महत्या से जोड़कर देख रही है।

गांव शहबाजपुर निवासी सतीश सिंह (40) मूल रूप से जनपद बदायूं के थाना बिनावर के गांव टिटौली के रहने वाले थे। शहबाजपुर गांव में उनकी ससुराल है। करीब दस वर्ष पूर्व वह परिवार सहित शहबाजपुर गांव में आकर रहने लगे। ग्रामीणों के अनुसार, नशे की आदत के कारण उनका अक्सर पत्नी रीना से झगड़ा हुआ करता था। रविवार रात नौ बजे करीब वह कहासुनी के बाद घर से नाराज होकर चले गए। सोमवार सुबह रेलवे लाइन किनारे पेड़ पर उनका शव लटका देख रेल कर्मियों ने गांव में सूचना दी। गांव के चौकीदार की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि मामला आत्महत्या का है। मृतक के दो बच्चे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed