{"_id":"63bbe38b12c07e209461951a","slug":"dead-body-of-the-laborer-found-lying-on-the-roadside-in-khutar-at-shahjahanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सड़क किनारे पड़ा मिला मजदूर का शव, सिर पर चोट के निशान, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सड़क किनारे पड़ा मिला मजदूर का शव, सिर पर चोट के निशान, पुलिस जांच में जुटी
Mon, 09 Jan 2023 03:21 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 09 Jan 2023 03:21 PM IST
सार
खुटार क्षेत्र में सोमवार सुबह गोला बाईपास पर ईंट भट्ठे के पास सड़क किनारे युवक का शव पड़ा मिला। 28 वर्षीय युवक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर के खुटार थाना क्षेत्र में गोला बाईपास रोड पर एक ईंट भट्ठे के पास सड़क किनारे खाई में मजदूर का शव पड़ा मिला। उसकी शिनाख्त मोहल्ला बगियानाथ निवासी 28 वर्षीय राजू के रूप में हुई है। उसके सिर में चोट लगी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सोमवार सुबह कुछ लोगों ने खाईं में युवक का खून से लथपथ शव पड़ा देखा। इसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया। कई घंटे बाद मौके पर पहुंचे खुटार के मोहल्ला बगियानाथ के लोगों ने शव की शिनाख्त राजू के रूप में की। जानकारी मिलने पर राजू के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
भाई मनोज कुमार ने बताया कि राजू एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते थे। रविवार को भी राजू मजदूरी करने गए थे। इसके बाद वापस नहीं आए। देर रात तक घर नहीं लौटने पर तलाश भी की गई थी, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। राजू के सिर में चोट के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया राजू की मौत सड़क हादसे में होना लग रही है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। राजू की मौत से पत्नी रूबी देवी, मां उषा देवी, भाई मनोज और अंकित का रो-रोकर बुरा हाल है।