फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dead body of old woman found in closed house, taken out after three days

Bareilly News: बंद मकान में मिला वृद्धा का शव, तीन दिन बाद निकाला

Mon, 01 Jan 2024 03:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Dead body of old woman found in closed house, taken out after three days
बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र की नेहरू पार्क कॉलोनी के बंद घर में वृद्धा पूर्णिमा जायसवाल का शव पड़ा मिला। करीब तीन दिन पहले उनकी मौत हो चुकी थी, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव निकाला। जमीन पर खून और शरीर पर कपड़े कम देखकर चर्चाएं चलीं। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में लगी चोट से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

कानूनगोयान चौकी के प्रभारी राहुल शर्मा ने बताया कि 72 वर्षीय पूर्णिमा जायसवाल का घर तीन दिन से बंद देखकर पड़ोसियों को संदेह हुआ। लोगों को घर से दुर्गंध भी आ रही थी। उन्होंने पूर्णिमा के भतीजे उत्तराखंड के काठगोदाम के मूल निवासी नव्य जायसवाल को सूचना दी। नव्य ने दरवाजा बंद देखकर प्रेमनगर थाना प्रभारी आशुतोष रघुवंशी को जानकारी दी। पुलिस ने किसी तरह घर में घुसकर उनके कमरे का दरवाजा तोड़ा तो देखा कि वृद्धा का शव बेड के नीचे पड़ा था। जमीन पर खून बह रहा था। वृद्धा के माथे व सिर पर चोट लगी हुई थी। शव करीब तीन से चार दिन पुराना लग रहा था। शव अर्धनग्न हालत में था।
विज्ञापन


- भतीजे ने बताया कि बुआ पूर्णिमा ने शादी नहीं की थी। वह प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका थी। शुरू से ही वह अकेला रहना पसंद करती थीं। किसी तरह का कोई संपत्ति विवाद नहीं था। कुछ दिन पहले ही बुआ उनके घर से लौटी थीं। आसपास के लोगों ने बताया कि पूर्णिमा आंटी से उन लोगों का अच्छा संवाद था। आसपास के लोग जरूरत पर उनकी मदद करते थे, वह भी लोगों के सुखदुख में शामिल होती थीं। तीन दिन से उनका घर बंद देखा तो उन्हें आशंका हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने आशंका जताई कि बीमारी या फिर अकेले में लापरवाही से ठंड लगने की वजह से उनकी मौत हुई होगी। शाम को पोस्टमॉर्टम से पता लगा कि सिर में चोट की वजह से निकले खून से उनकी मौत हुई। जिस तरह कमरा अंदर से बंद था तो लग रहा है कि ठंड में फर्श पर गिरने से सिर में चोट के बाद खून निकला होगा। अकेली वृद्धा चीखी भी होंगी या मदद मांगी होगी तो किसी ने सुना नहीं होगा। इसी दौरान उनकी मौत हो गई होगी।

प्रेमनगर थाना क्षेत्र में घर में अकेली रहने वाली वृद्धा की मौत हो गई थी। शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया। किसी तरह का कोई आरोप नहीं है। - संदीप सिंह, सीओ प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed