फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dead body of missing youth found on the side of the track

Bareilly News: ट्रैक के किनारे मिला लापता युवक का शव

Wed, 18 Oct 2023 02:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 18 Oct 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
Dead body of missing youth found on the side of the track
देवरनियां। सुधांशु पब्लिक स्कूल के नजदीक रेलवे ट्रैक किनारे मंगलवार को एक युवक का शव बरामद हुआ। युवक की पहचान बरेली के प्रेमनगर निवासी तरुण कुमार (28) के तौर पर हुई है। शव पांच से छह दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस हादसे की बात कह रही है।
विज्ञापन

कठर्रा गांव के ग्रामीण मंगलवार को रेलवे ट्रैक के पास स्थित खेतों में काम करने गए थे। बदबू आने पर वह ट्रैक की ओर गए। वहां उन्होंने एक युवक का शव पड़ा देखा। तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों को बुलाकर पहचान कराने की कोशिश की मगर कामयाबी नहीं मिली। भाई के लापता होने का पोस्टर चस्पा करने के लिए थाने आए युवक को भी पुलिस ने घटनास्थल पर भेज दिया। युवक ने शव की पहचान अपने भाई तरुण कुमार के तौर पर की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि तरुण कुमार कुछ दिन पहले घर से निकले थे। इसके बाद से उनका पता नहीं चला। 10 अक्तूबर को उन्होंने प्रेमनगर थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। बताया कि तरुण उत्तराखंड की एक फाइनेंस कंपनी में काम करते थे। एसपी देहात मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि शव के दोनों कानों में इयरफोन लगी मिली है। आशंका है कि ट्रेन से गिरने की वजह से मौत हुई होगी। हालांकि, मृतक के पास से ट्रेन का टिकट बरामद नहीं हुआ। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed