फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dead body of missing youth found in Dhora river

Bareilly News: धोरा नदी में मिला लापता युवक का शव

Fri, 21 Feb 2025 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Dead body of missing youth found in Dhora river
बहेड़ी। काफी दिनों से लापता एक युवक का सड़ा गला शव धोरा नदी में उतराता हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। अब पुलिस उसकी मौत की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव पृथ्वीपुर का रहने वाला प्रेम शंकर (35) पुत्र पूरन लाल करीब एक माह पहले से लापता था। उसके घर वालों ने उसे काफी तलाश किया, पर उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार को उसका शव पृथ्वीपुर गांव से तीन किलोमीटर दूर रतनगढ़ गांव के पास धोरा नदी में उतराता हुआ मिला। गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। शव काफी पुराना होने पर सड़-गल चुका था। मृतक के घर वालों का कहना था कि वह शराब पीने का आदी था। उसका पत्नी से इसी को लेकर झगड़ा होता रहता था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed