{"_id":"5f3c3dd78ebc3e3cfd42cdd4","slug":"dead-body-of-middle-aged-person-found-hanging-from-the-trap-bareilly-news-bly4166527123","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: घर में फंदे से लटका मिला अधेड़ व्यक्ति का शव, बेटे ने मकान मालिक पर लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: घर में फंदे से लटका मिला अधेड़ व्यक्ति का शव, बेटे ने मकान मालिक पर लगाया हत्या का आरोप
Wed, 19 Aug 2020 03:01 PM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2020 03:01 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला भूड़ में एक अधेड़ व्यक्ति का शव घर में ही फंदे से लटका मिला। बेटे ने मकान मालिक पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन
हालांकि पुलिस इसे आत्महत्या का मामला बता रही है, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई है। भूड़ में 50 वर्षीय अतुल गुप्ता किराए के मकान में परिवार के साथ रहते थे। वह शराब पीने के आदी थे।
विज्ञापन
मंगलवार को भी उन्होंने शराब पी। इसके बाद उनका शव घर के अंदर कमरे में पंखे से लटका मिला। बेटा शुभम घर पहुंचा तो उसने पड़ोसियों की मदद से अतुल को फंदे से उतारा और जीवित होने की उम्मीद में निजी अस्पताल ले गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शुभम ने प्रेमनगर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर बलवीर सिंह पहुंचे तो शुभम ने आरोप लगाया कि पिता की हत्या मकान मालिक ने गला दबाकर की है और घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव फंदे पर लटका दिया है। हालांकि शुभम हत्या की वजह नहीं बता सका।
पुलिस ने अतुल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर शाम पोस्टमार्टम में गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई। इंस्पेक्टर ने बताया कि अभी उन्हें पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। अगर हत्या का मामला है तो तहरीर और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।