फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dead body of mentally ill person found on the road

Bareilly News: मार्ग पर मानसिक बीमार व्यक्ति का शव मिला

Sun, 11 Aug 2024 02:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Dead body of mentally ill person found on the road
देवरनियां। थाना देवरनियां अन्तर्गत रिछा-जहानाबाद मार्ग किनारे शनिवार शाम मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की पहचान नहीं हो पाई है। चौकी रिछा क्षेत्र में रिछा-जहानाबाद मार्ग किनारे राहीम राइस मिल और गन्ना सेंटर के पास 45 वर्षीय एक व्यक्ति को लेट हुआ देखा गया, जब राहगीर पास पहुंचे तो उसकी व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। सूचना पर इंस्पेक्टर देवरनियां देवेंद्र सिंह धामा और रिछा चौकी इंचार्ज श्रीषचन्द्र यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार उक्त व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार है। लोगों से मुताबिक उसे सुबह से घटनास्थल के आसपास देखा गया था, कभी वह बैठ ,तो कभी लेट जा रहा था। शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह धामा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed