{"_id":"64de7c5260e8f556680d4b04","slug":"dead-body-of-married-woman-found-hanging-accused-of-murder-bareilly-news-c-188-1-sbly1013-159-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप
Fri, 18 Aug 2023 01:30 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 18 Aug 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
कुआंडांडा। भुता थाना क्षेत्र के गांव शेखापुर में विवाहिता वीनू देवी (25) का शव फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति सहित सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी घर से फरार हो गए हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
हाफिजगंज थाना क्षेत्र के नत्थू लाल ने बताया कि करीब तीन साल पहले उन्होंने बेटी वीनू देवी की शादी शेखापुर निवासी नरेंद्र पाल उर्फ राजू के साथ की थी। ससुराल में बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता। बृहस्पतिवार सुबह सूचना मिली कि बेटी का शव घर के पीछे एक नीम के पेड़ पर फंदे से लटका हुआ है।
जब वह गांव पहुंचे तो ससुराली घर से फरार थे। सूचना पर पुलिस भी गांव पहुंच गई। शव फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इसके बाद मायके वालों ने पुलिस को तहरीर दी। आरोपी पति नरेंद्र पाल उर्फ राजू, सास, चचिया ससुर रामनाथ, देवर रोहित, रूमपाल, जेठ ज्ञान प्रकाश व ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। तहसीलदार दिव्यांशी सिंह और सीओ गौरव सिंह ने भी गांव पहुंचकर जांच की।