फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dead body of jackal found in Forest Inspector car inside Sahaswan Range Forest Office premises

UP: सहसवान रेंज वन कार्यालय परिसर में वन दरोगा की कार में मिला सियार का सिर-पैर कटा शव, गोली मारकर की गई हत्या

Sun, 12 Jan 2025 07:21 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: श्याम जी. Updated Sun, 12 Jan 2025 07:21 PM IST
सार

बदायूं जिले में सहसवान रेंज वन कार्यालय परिसर के अंदर वन दरोगा की खड़ी कार में सियार का शव बरामद हुआ। पशु प्रेमियों ने वन दरोगा पर प्रतिबंधित पशु के शव की तस्करी करने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है। 
 

विज्ञापन
Dead body of jackal found in Forest Inspector car inside Sahaswan Range Forest Office premises
घटनास्थल पर मौजूद पशु प्रेमी व अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहसवान रेंज वन कार्यालय परिसर के अंदर वन दरोगा की खड़ी कार में प्लास्टिक की बोरी से सिर-पैर कटा एक सियार का शव बरामद हुआ। पुलिस के साथ पहुंचे पशु प्रेमियों वन दरोगा की करतूत मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली। पशु प्रेमियों ने वन दरोगा पर प्रतिबंधित पशु के शव की तस्करी करने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है। रेंजर ने इस मामले को वन दरोगा के खिलाफ जांच शुरू कर दी। तीन पशु चिकित्सकों के पैनल ने सियार के शव का पोस्टमार्टम किया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर साक्ष्य संकलित किए है।

विज्ञापन


पशु प्रेमी संजीव कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्हें शनिवार रात करीब 12 बजे सूचना मिली कि वन विभाग के दरोगा विजय सिंह प्रतिबंधित पशु का शिकार करके सफेद रंग की कार से रेंज कार्यालय पर ले गए हैं। रविवार तड़के वह टीम के साथ वीकेंद्र शर्मा, अविनाश शर्मा, राम गोपाल, श्याम शर्मा, किशोर शर्मा और बुद्धपाल के साथ वन विभाग के रेंज कार्यालय के बाहर पहुंचे। उन्होंने पीआरवी 112 और कोतवाली पुलिस को फोन करके वहां बुला लिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने कार मालिक वन दारोगा विजय सिंह को बुलाकर कार की डिग्गी खुलवाई, जहां प्लास्टिक की बोरी मिली। इसे खोला गया तो उसके अंदर एक सियार का सिर और चारों पैर कटा हुआ शव बरामद हुआ। कटा हुआ सिर और पैर भी बोरे के अंदर ही रखे हुए थे। पशु प्रेमियों ने पुलिस को तहरीर देकर वन दारोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पशु प्रेमियों का आरोप है कि वन दरोगा की लगातार शिकायतें मिल रही थी। वह प्रतिबंधित पशुओं का शिकार का उन्हें बेचते है। इसके साथ ही सियार का शिकार कर तांत्रिकों को बेचने का काम करते आ रहे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, रेंजर अशोक कुमार त्यागी ने विभागीय उच्चाधिकारियों को सूचना दी। साथ ही फोरेंसिक टीम को मौके पर बुला लिया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए। फोरेंसिक टीम ने आशंका जताई कि पहले सियार को गोली मारी गई और बाद में उसके सिर और पैर काटे गए हैं। पोस्टर्माटम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पूरा पता चल सकेगा।


रेंजर सहसवान आशोक कुमार त्यागी ने बताया कि वन दरोगा को फंसाने के लिए षड्यंत्र रचा गया होना प्रतीत हो रहा है। सहसवान, उझानी और दहगवां के पशु चिकित्सकों को बुला कर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसके आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed