{"_id":"67c222e54a599cb7cc01b765","slug":"dead-body-of-innocent-child-missing-for-19-days-found-in-pond-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-103822-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नौ फरवरी से लापता दो साल के बच्चे का शव तालाब में मिला, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नौ फरवरी से लापता दो साल के बच्चे का शव तालाब में मिला, परिवार में मचा कोहराम
Sat, 01 Mar 2025 02:26 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 02:26 AM IST
सार
बरेली के बहेड़ी क्षेत्र में दो साल के मासूम बच्चे का शव ग्राम गुनाह जवाहरपुर के समीप तालाब में मिला। वह नौ फरवरी से लापता था। परिजनों ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
मासूम का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के बहेड़ी क्षेत्र में नानी के घर के पास से लापता हुए दो साल के मासूम का शव शुक्रवार को ग्राम गुनाह जवाहरपुर में तालाब में मिला। घटना की सूचना मिलने पर उसके घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है।
भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव जादौपुर निवासी रुखसार पत्नी कामिल नौ फरवरी को दो साल के बच्चे अब्दुल हादी के साथ मामू सादिक अली के घर आई थी। 20 फरवरी को उसका पुत्र घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान उसका पुत्र लापता हो गया।
ये भी पढ़ें- UP: बेमेल इंजेक्शन की सात डोज... 15 मिनट में थम गईं सांसें; सिपाही पति ने खुद बताई पत्नी के कत्ल की पूरी कहानी
विज्ञापन
बच्चे के लापता होने पर तमाम रिश्तेदार और बच्चे के माता-पिता उसे तलाशने में जुट गए, लेकिन वह नहीं मिला। इस संबंध में पुलिस ने बच्चे की मां की ओर से अज्ञात युवक के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की थी। शुक्रवार की शाम को मासूम बच्चे का शव ग्राम गुनाह जवाहरपुर के तालाब के बाहर मिला।
सूचना पर उसके माता-पिता और रिश्तेदार रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर संजय तोमर भी पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। इधर, इंस्पेक्टर संजय तोमर ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बच्चे की मौत का कारण पता चल सकेगा।