फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   dead body of accused found hanging from a tree in Bareilly

Bareilly News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला दुष्कर्म के आरोपी का शव, हत्या के आरोप में चार लोगों पर रिपोर्ट

Sat, 15 Jun 2024 12:12 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 15 Jun 2024 12:12 PM IST
सार

बरेली के आंवला थाना क्षेत्र में एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। उस पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज था। मृतक के परिजनों ने रंजिशन हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
dead body of accused found hanging from a tree in Bareilly
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के आंवला थाना क्षेत्र के गांव रसूला के जंगल में 23 वर्षीय युवक का शव शुक्रवार को संदिग्ध अवस्था में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना पर कोतवाल विरेश कुमार ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के परिजनों ने रंजिशन हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है। फिलहाल, पुलिस ने आरोप के आधार पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह रसूला गांव के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि गांव से बाहर मिर्च के खेत में पेड़ पर फंदे से युवक की लाश लटकी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव की शिनाख्त जितेंद्र सिंह निवासी ग्राम मुशराह के रूप में की। पुलिस की सूचना पर मृतक के परिजन अन्य ग्रामीणों के साथ रसूला गांव पहुंचे। गांव के ही कुछ लोगों पर रंजिशन हत्या का आरोप लगाकर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया।

विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म के मामले में दर्ज था मुकदमा 
परिजनों का कहना था कि गांव में कई महीने पहले आरोपियों से विवाद हो गया था। तभी से आरोपी उनसे रंजिश मानने लगे थे। इसी कारण आरोपियों ने जितेंद्र की हत्या कर दी। आरोप है कि रंजिश के चलते ही आरोपियों ने साजिशन तीन दिन पहले जितेंद्र व उसके अन्य दो साथियों पर एक किशोरी की अश्लील वीडियो बनाकर दुष्कर्म करने व गर्भपात कराने का मुकदमा भी दर्ज कराया था। तभी से पुलिस जितेंद्र व उसके अन्य दो साथियों की तलाश कर रही थी। परिजनों का कहना है कि बृहस्पतिवार शाम को भी पुलिस उनके गांव आई थी।

मृतक के चचेरे भाई ने बताया कि मृतक के हाथ-पैरों पर मिट्टी लगी हुई थी। इससे लगता है कि जितेंद्र ने अपनी जान बचाने के लिए काफी संघर्ष किया होगा और उसकी हत्या करने के बाद शव को जमीन पर घसीटा भी गया होगा। मृतक के पिता अवधेश सिंह की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मुशराह गांव निवासी अनिल सिंह, गोविंद सिंह, रोहताश सिंह व मनोज सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed