फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dead body hanged on a tree after killing an old man accused of molesting a teenager

किशोरी से छेड़छाड़ के आरोपी बुजुर्ग की हत्या कर शव पेड़ पर लटकाया

Wed, 04 Aug 2021 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Dead body hanged on a tree after killing an old man accused of molesting a teenager
demo photo

किशोरी के पिता और ताऊ समेत पांच लोगों पर हत्या की रिपोर्ट, तीन हिरासत में
विज्ञापन

पोस्टमार्टम में सिर में लगी घातक चोट से मौत होने की पुष्टि

फरीदपुर। अनुसूचित जाति की किशोरी से छेड़छाड़ के आरोपी मोहल्ला फर्रखपुर निवासी 65 वर्षीय हरिशंकर गुप्ता की हत्या कर शव नौगवां और गौसगंज गांव के बीच रेलवे लाइन किनारे पेड़ पर लटका दिया गया। पोस्टमार्टम में सिर में चोट से मौत की पुष्टि के बाद पुलिस ने किशोरी के पिता और ताऊ समेत पांच के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है, साथ ही तीन लोगों को हिरासत में भी ले लिया गया है।
एक अगस्त को कस्बे के ही एक व्यक्ति ने हरिशंकर गुप्ता के खिलाफ अपनी 12 वर्षीय बेटी से छेड़छाड़, मारपीट, पॉक्सो और दलित उत्पीड़न की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि जब उनकी बेटी लकड़ी लेने जा रही थी तो हरिशंकर उसे हाईवे किनारे एक खाली स्थान की ओर खींच ले गया और दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला था और तब से ही लापता था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में दबिश दे रही थी।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब 11 बजे खेतों में काम करने गए लोगों ने पुलिस को नौगवां और गौसगंज के बीच रेलवे लाइन किनारे पापुलर के पेड़ पर शव लटका होने की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो पहने हुए कुर्ते का फंदा हरिशंकर के गले में कसा था। पुलिस ने हुलिया के आधार पर उसके परिजन को सूचना दी तो बेटे अतुल गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर शिनाख्त कर ली। मौके पर पहुंचे सीओ राजकुमार मिश्र ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई और शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शरीर पर मिले चोटों के निशान

पोस्टमार्टम में हरिशंकर की मौत का कारण सिर में आई गुम चोट बताई गई है। इसके अलावा उसके शरीर पर चोटों के कुछ अन्य निशान भी मिले हैं। इससे जाहिर होता है कि हत्या के बाद उसके गले में फंदा कसा गया है।
बेटे ने रुपये का विवाद बताकर दर्ज कराई हत्या की रिपोर्ट

कहा- 20 हजार रुपये के लेनदेन के चलते दर्ज कराया गया था छेड़छाड़ का मुकदमा

फरीदपुर। पोस्टमार्टम में सिर में चोट से मौत की पुष्टि के बाद हरिशंकर गुप्ता के बेटे अतुल गुप्ता ने किशोरी के पिता और ताऊ समेत पांच के खिलाफ 20 हजार रुपयों के विवाद में हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

अतुल ने रिपोर्ट में लिखाया है कि लड़की के ताऊ ने दो महीने पहले उसके पिता से 20 हजार रुपये उधार लिए थे। एक महीने में रुपये लौटाने का वादा किया था लेकिन वापस नहीं किए। उनके पिता ने रुपये वापस करने का दबाव बनाया तो एक अगस्त को उन्हें रुपये देने के बहाने घर से बुलाया गया। फिर मारपीट करके किशोरी से छेड़छाड़ का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज करा दी। उन्होंने आरोप लगाया कि रुपयों की रंजिश के चलते ही आरोपियों ने हत्या करके उसका शव पेड़ पर लटका दिया। उसकी तहरीर पर पुलिस ने किशोरी के पिता, ताऊ और तीन चाचा के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करके तीन को हिरासत में ले लिया है।

मृतक के खिलाफ छेड़छाड़, एससीएसटी और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज थी। सिर में चोट से मौत की पुष्टि के बाद लड़की पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। - राजकुमार अग्रवाल, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed