{"_id":"6699bcb6b9a34330350c428a","slug":"dead-body-found-hanging-in-in-laws-house-wife-accused-of-murder-bareilly-news-c-4-bly1015-441738-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ससुराल में फंदे पर लटका मिला शव, पत्नी पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ससुराल में फंदे पर लटका मिला शव, पत्नी पर हत्या का आरोप
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर के बड़ी विहार इलाके में ससुराल में किराये पर रह रहे एक मजदूर का शव फंदे पर लटका मिला। इसकी जानकारी पत्नी ने ससुरालवालों को दी तो उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बिथरी चैनपुर के बिचपुरी निवासी 28 वर्षीय हरीश की मौत के बाद उनके भाई जगदीश ने बताया कि भाई चार महीने से बड़ी विहार स्थित ससुराल में पत्नी के साथ किराये के मकान में रह रहे थे। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। बुधवार रात उनकी पत्नी ने फोन पर बहन मीरा को सूचना दी कि पति की तबीयत खराब है। जब परिवार के लोग पहुंचे तो हरीश का शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा मिला।
परिवार के लोगों ने हंगामा करके पत्नी और हरीश के ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया और पुलिस से शिकायत कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। वहीं, पत्नी का कहना है कि पति शाम से झगड़ा कर रहे थे। शराब पीने के बाद वह कमरे में चले गए थे और दरवाजा बंद कर उन्होंने चादर के सहारे फंदा लगा लिया। हत्या का आरोप गलत है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की बात कह रही है। ब्यूरो