{"_id":"67d13b7d4cebf57e6504621d","slug":"dcm-entered-the-passenger-shed-man-died-and-three-people-injured-in-bareilly-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: तेज रफ्तार डीसीएम ने बरपाया कहर, यात्री शेड में घुसी, युवक की मौत... तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: तेज रफ्तार डीसीएम ने बरपाया कहर, यात्री शेड में घुसी, युवक की मौत... तीन लोग घायल
Wed, 12 Mar 2025 01:17 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 12 Mar 2025 01:17 PM IST
सार
आंवला में रामनगर मार्ग पर फुंदननगर गांव के मोड़ पर तेज रफ्तार डीसीएम अचानक अनियंत्रित होकर यात्री शेड में जा घुसी। डीसीएम की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। यात्री शेड में बैठे तीन लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
हादसे के बाद घटनास्थल पर जुटे लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के आंवला क्षेत्र में रामनगर मार्ग पर फुंदननगर गांव के मोड़ पर बरेली की ओर से आ रही डीसीएम अनियंत्रित होकर यात्री शेड में घुस गई। एक बाइक सवार भी डीसीएम की चपेट में आ गया। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। यात्री शेड में बैठे तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया। उधर, हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने डीसीएम चालक को पकड़ लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि बरेली की ओर से आ रही डीसीएम की स्टेयरिंग फेल हो गई थी, जिससे चालक उस पर नियंत्रण नहीं रख सका। डीसीएम के आगे बाइक सवार चल रहा था। डीसीएम उसे रौंदते हुए यात्री शेड में घुस गई। फुंदननगर गांव के प्रधान के अमजद हुसैन ने बताया कि सड़क हादसे में घायल बाइक सवार की मौत हो गई है। मृतक की पहचान अनिकेत पुत्र गंगा सिंह निवासी खैलम मोहिलाय, थाना अलीगंज के तौर पर हुई है। हादसे की खबर मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन