{"_id":"68192b718628928881092edc","slug":"days-temperature-drops-by-six-degrees-clouds-will-hover-for-two-days-bareilly-news-c-4-lko1064-633713-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: छह डिग्री लुढ़का दिन का पारा, दो दिन मंडराएंगे बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: छह डिग्री लुढ़का दिन का पारा, दो दिन मंडराएंगे बादल
विज्ञापन
बरेली। धूप से बेहाल हो रहे शहरवासियों को बारिश ने खासी राहत पहुंचाई। सोमवार को दिन के तापमान में छह डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। मौसम विभाग ने मंगलवार को आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट और अगले दो दिनों तक यलो अलर्ट जारी किया है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। पहाड़ों से सटे मैदानी इलाकों में जहां निम्न वायुदाब का क्षेत्र बन रहा है, वहां बारिश हो रही है। रुहेलखंड क्षेत्र में अगले तीन दिनों तक हल्की, मध्यम बारिश और तेज हवा चलने का अनुमान है। शुक्रवार से विक्षोभ की सक्रियता में कमी आने और आसमान साफ होने से तेज धूप निकलने का अनुमान है। इससे तापमान बढ़ेगा। हवा लू का अहसास कराएगी।
सोमवार को सुबह छह से सात बजे तक कहीं तेज बारिश तो कहीं बूंदाबांदी हुई। फिर दिनभर हल्के, घने बादल मंडराते रहे। दोपहर एक बजे घने बादल छाए पर बारिश के लिए अनुकूल माहौल नहीं बना। अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री और न्यूनतम 17.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
बीते सात दिनों का तापमान
तिथि अधिकतम न्यूनतम
04 मई 37.4 22.8
03 मई 36.5 23.1
02 मई 32.6 24.8
01 मई 36.5 25.6
30 अप्रैल 35.9 23.9
29 अप्रैल 35.8 22.5
28 अप्रैल 36.0 24.0
(नोट : तापमान डिग्री सेल्सियस में)