{"_id":"6806a835b42b589c6c02939c","slug":"day-temperature-crossed-39-degrees-night-also-became-hot-bareilly-news-c-4-lko1064-623591-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 39 डिग्री के पार पहुंचा दिन का पारा, रात भी हुई गर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 39 डिग्री के पार पहुंचा दिन का पारा, रात भी हुई गर्म
विज्ञापन
बरेली। बारिश के बाद आसमान अब साफ है। पश्चिमी विक्षोभ का असर थम चुका है। मौसम विभाग से जारी बुलेटिन के अनुसार पांच दिन तक धूप के तेवर और तल्ख होने का अनुमान है। सोमवार को अधिकतम तापमान तीन डिग्री बढ़त के बाद 39 डिग्री सेल्सियस के पार जा पहुंचा।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ का असर थमने से अब दक्षिण-पूर्व दिशा से हवा शहर में प्रवेश कर रही है। शुष्क हवा और तेज धूप की वजह से गर्मी सताने लगी है। सोमवार को दिन भर तेज धूप रही और पारा 39.4 डिग्री दर्ज हुआ।
वहीं, रात का तापमान भी एक डिग्री बढ़त के साथ 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिससे रात में एसी, कूलर चलाने पड़ रहे हैं। बताया कि मौसम में अगले पांच दिन तक बदलाव का अनुमान नहीं है। इससे पारा में बढ़त के साथ गर्मी भी बढ़ने के आसार हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
--
मौसम इनपुट
39.4
25.4
धूप निकलेगी। तेज हवा चलेगी। हल्के बादल छा सकते हैं।
सूर्योदय 5:40
सूर्यास्त 6:42