{"_id":"6639742b8dbd505bc50efe94","slug":"daughters-won-in-10th-and-sons-won-in-12th-bareilly-news-c-4-bly1015-395856-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 10वीं में बेटियों और 12वीं में बेटों ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 10वीं में बेटियों और 12वीं में बेटों ने मारी बाजी
Tue, 07 May 2024 05:52 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 07 May 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
बरेली। काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) की ओर से सोमवार को आईएससी (12वीं) और आईसीएसई (10वीं) का परिणाम जारी किया गया। इस बार भी हार्टमैन कॉलेज के विद्यार्थियों का दबदबा कायम रहा। 10वीं में शीर्ष चार स्थानों पर बेटियां काबिज रहीं। 12वीं में बेटों ने कामयाबी का परचम लहराया।
10वीं के परिणाम में माही, श्रेया, आर्या, सांझ ने शीर्ष पांच में जगह बनाई है। वहीं, 12वीं में प्रभांशु, आर्यन, अद्रिका, अक्षत, एलिस ने सर्वाधिक अंक प्राप्त किए हैं। विद्यार्थी सोमवार सुबह से ही परिणाम आने का इंतजार कर रहे थे। 11 बजे जैसे ही परिणाम जारी हुआ, छात्र-छात्राओं ने आधिकारिक वेबसाइट पर अपना-अपना रिजल्ट देखा। लोड ज्यादा होेने से साइट धीमी रही और विद्यार्थियों को इंतजार करना पड़ा।
परिणाम जानने के बाद सफल विद्यार्थी स्कूल पहुंचे। वहां दोस्तों और शिक्षकों के साथ अपनी खुशी को साझा किया। अभिभावक भी विद्यालय पहुंचे। यहां शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। अभिभावकों ने शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। हार्टमैन कॉलेज के विद्यार्थी श्लोक ने 10वीं में 98.6 प्रतिशत और प्रभांशु ने 12वीं में 97.25 प्रतिशत अंक के साथ अव्वल स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
10वीं के 99 तो 12वीं के 98 फीसदी विद्यार्थी सफल
बरेली परिक्षेत्र के 11 विद्यालयों से 950 छात्र-छात्राओं ने 12वीं परीक्षा दी थी। इनमें 98 फीसदी सफल रहे। वहीं, 12 स्कूलों से 1,050 विद्यार्थियों ने 10वीं की परीक्षा दी थी। इसमें से 99 फीसदी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुईं।