{"_id":"e8a7391427fcc22026a7a67ffd44bb6b","slug":"daughter-sitting-on-the-protest-of-the-family-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरने पर बैठा बिटिया का परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरने पर बैठा बिटिया का परिवार
बरेली
Updated Wed, 03 Feb 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
बरेली। नवाबगंज के आनंदापुर गांव में रेप के बाद हत्या का शिकार हुई बिटिया का परिवार शहर के सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में बेमियादी धरने पर बैठ गया है। 50 लाख रुपये आर्थिक सहायता और लोहिया आवास दिलाने की मांग को लेकर पीड़िता की नानी कफोला देवी, उनके परिवार की मुन्नी देवी, रामबेटी और नन्हीं देवी के साथ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी धरने पर बैठे हैं। मंगलवार को धरने का दूसरा दिन था। इनके साथ आप के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. हरीश गंगवार, प्रांतीय सचिव शरद मिश्र, रीता विल्हाटिया, अरविंद अग्रवाल, शशि कश्यप, अमृता सिंह, कौशलेंद्र सिंह आदि भी धरने पर बैठे। वहीं, कांग्रेस इस घटना के खुलासे के लिए कांग्रेसियों ने एसपी क्राइम आदित्य वर्मा से मिलकर आभार जताया। कांग्रेसियों में पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पांडेय, अनुसूचित जाति जनजाति विभाग के अध्यक्ष दीपक वाल्मीकि, जियाउररहमान, जगदीश सरन राठौर, प्रभात गिरी गोस्वामी आदि रहे।
विज्ञापन