फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Daughter regains consciousness after both legs are amputated, talks to father

UP: दोनों पैर कटने के बाद बेटी को आया होश, मुस्कुराते हुए पिता से की बात; शोहदे ने फेंक दिया था ट्रेन के सामने

Thu, 26 Oct 2023 08:57 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 26 Oct 2023 08:57 AM IST
सार

बरेली में एक छात्रा को शोहदे ने ट्रेन के सामने फेंक दिया था। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। छात्रा के दोनों पैरों को दोबारा ऑपरेशन कर जांघ के पास से काट दिया गया। बुधवार को दूसरे दिन होश में आने पर बिटिया ने अपने पिता से बात की।  

विज्ञापन
Daughter regains consciousness after both legs are amputated, talks to father
अस्पताल में भर्ती पीड़ित छात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सीबीगंज में शोहदे का शिकार होने के बाद से जिंदगी से जूझ रही छात्रा को होश आ गया है। परिवार को एक बार फिर उम्मीद बंधी है कि उसका जीवन बच जाएगा।
विज्ञापन

सीबीगंज थाना क्षेत्र में ट्रेन की पटरी पर फेंकी गई छात्रा के दोनों पैरों को दोबारा ऑपरेशन कर काट दिया गया था। 

बुधवार को दूसरे दिन होश में आने पर बिटिया ने अपने पिता से बात की। छात्रा के पिता के मुताबिक, डॉक्टरों ने उन्हें आश्वासन दिया है कि बेटी अब खतरे से बाहर है। इससे छात्रा के पिता काफी खुश दिखे। कहा कि उनसे बातचीत के दौरान बेटी मुस्कुराई भी थी। पिता ने बताया कि बेटी का जीवन बच जाए, सभी लोग इसकी दुआ कर रहे हैं।
विज्ञापन


आपको बता दें कि छात्रा का तीन घंटे तक ऑपरेशन कर दोनों पैर जांघों के पास से काट दिए गए। सात डॉक्टरों के पैनल ने ऑपरेशन किया। अब तीसरे दिन पट्टी खुलने पर ऑपरेशन की सफलता को लेकर स्थिति साफ होगी। पीड़ित छात्रा का उपचार निजी मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान कार्ड से चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीगंज थाना इलाके में कुछ दिन पहले छात्रा लहूलुहान हालत में रेलवे ट्रैक पर मिली थी। तब उसके दोनों पैर घुटने से नीचे से और बायां हाथ कोहनी के पास से कटा था। छात्रा के
पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि एक शोहदे ने छेड़खानी के विरोध पर बेटी को ट्रेन के आगे धकेल दिया था। वह बेटी को अक्सर छेड़ता था। आरोपी व उसके पिता अभी जेल में हैं। घटना के दिन रेलवे ट्रैक पर पड़े छात्रा के हाथ-पैर उसके पिता व परिजनों ने दफन किए थे।

27 अक्तूबर को आएंगे राज्यमंत्री
पिछड़ा वर्ग व दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप के कार्यालय से छात्रा के परिजनों को पत्र के जरिये सूचना दी गई है। इसके मुताबिक राज्यमंत्री 27 अक्तूबर को दोपहर सवा बजे छात्रा के गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना देंगे। इसके अलावा वह सर्किट हाउस में विभागीय समीक्षा बैठक भी करेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed