फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Daughter-in-law stole jewelery from in-laws' house, got mother-in-law and father-in-law beaten

Bareilly News: बहू ने ससुराल से चुराए जेवर, सास-ससुर को पिटवाया

Sat, 02 Sep 2023 02:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 02 Sep 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
Daughter-in-law stole jewelery from in-laws' house, got mother-in-law and father-in-law beaten
बरेली। विवाहिता ने ससुराल से जेवर चुरा लिया। मायके वालों को बुलाकर सास-ससुर को पिटवाया। प्रेमनगर की पहाड़ी कॉलोनी निवासी विनोदनी मिश्रा ने बताया कि उनके बेटे अभिनव मिश्रा की शादी लखनऊ की युवती से 12 साल पहले हुई थी। बेटा महाराष्ट्र में नौकरी करता है। बहू भी उसी के साथ रहती है। बहू के भाई शिवांशु ने अभिनव से 10 लाख रुपये उधार लेकर हड़प लिए। फरवरी में बहू ससुराल आई थी। इसी दौरान विनोदनी पति ओंकारनाथ मिश्रा की डायलिसिस कराने अस्पताल गईं तो बहू ने उनकी अलमारी से सोने-चांदी के जेवर और एक लाख रुपये चुरा लिए। शिकायत पर बहू के पिता, भाई, बहन और मां ने घर में घुसकर बीमार विनोदनी और उनके पति को पीटा। कॉलोनी के लोग पहुंचे तो जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गए। प्रेमनगर थाने में शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हो सकी। कोर्ट के आदेश पर बहू और उसके परिजनों के खिलाफ प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed