फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Daughter fed drugs to family and absconds with married lover

Bareilly News: परिवार को नशीला पदार्थ खिला बेटी शादीशुदा प्रेमी के साथ फरार

Thu, 07 Nov 2024 03:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
Daughter fed drugs to family and absconds with married lover
आंवला। माता-पिता को नशीला पदार्थ खिलाकर बेटी प्रेमी के साथ फरार हो गई, जबकि दो सप्ताह बाद बेटी की बरात आनी थी। माता-पिता ने गांव के ही शादीशुदा युवक पर बेटी को फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला का आरोप है कि उनकी बेटी का बिसौली थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक से शादी तय हो गई थी। 28 नवंबर को गांव में बरात आनी थी। परिवार में विवाह की तैयारियां जोर शोर से चल रही थी। हलवाई, बरात घर सब कुछ बुक हो गए थे। विवाह की सारी खरीदारी पूरी हो चुकी थी। चार नवंबर की रात गांव का ही युवक बेटी को फुसलाकर ले गया। बेटी घर से नकदी सहित लाखों के कीमती जेवरात व पिता का मोबाइल फोन भी ले गई है।
विज्ञापन

खाने में मिला दिया था नशीला पदार्थ
परिजनों ने बताया कि बेटी ने रात में खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया था। इस कारण परिवार के सभी सदस्य गहरी नींद सो गए और आरोपी आधी रात में बेटी को ले गया। परिजनों ने बताया कि आरोपी की पत्नी गर्भवती है। आरोपी ने पहले भी बेटी को फुसला कर ले जाने की कोशिश थी। पुलिस ने आरोपी युवक पर रिपोर्ट दर्ज कर प्रेमी जोड़े की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed