फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Data mismatch creates problem for student in getting scholarship

स्कॉलरशिप के डाटा में गड़बड़ी, छात्र परेशान

Wed, 28 Mar 2018 08:12 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Wed, 28 Mar 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
Data mismatch creates problem for student in getting scholarship
छात्रवृत्ति

स्कॉलरशिप का पोर्टल बंद हो चुका है, लेकिन ऑनलाइन डाटा में तमाम खामियां होने से छात्र परेशान हैं। समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने अपलोड डाटा में अब कोई बदलाव न हो पाने की बात कहते हुए हाथ खड़े कर दिए हैं। सीडीओ ने शासन में लिखा पढ़ी करके इस दिक्कत से अवगत करा दिया है। पोस्ट और प्री-मैट्रिक के छात्र-छात्राओं को स्कॉलरशिप के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। समाज कल्याण विभाग ने सामान्य और एससी छात्र-छात्राओं का वजीफा देने के लिए डाटा ही देर से भेजा। अब ऑनलाइन डाटा में खामियों की वजह से छात्र हलकान हैं। स्टूडेंट्स को छात्रवृत्ति मिली ही नहीं या जारी हुई धनराशि आधी-अधूरी ही है। इस परेशानी के चलते हर रोज छात्र विकास भवन पहुंचकर शिकायत कर रहे हैं। छात्रों का कहना था कि स्कूलों से आया पूरा डाटा शासन को भेजा ही नहीं गया है। इसे लेकर समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि स्कॉलरशिप का सारा डाटा 11 मार्च को सरकार के पोर्टल पर अपलोड हो चुका है। इसमें अब कोई फेरबदल मुमकिन नहीं है।

विज्ञापन


स्कॉलरशिप के डाटा को लेकर तमाम शिकायतें सामने आई हैं। दिक्कत यह है कि स्थानीय स्तर पर पोर्टल पर कोई बदलाव नहीं किया जा सकता है। इसे देखते हुए शासन को लेटर भेजकर पोर्टल में संशोधन का ऑप्शन खोलने का आग्रह किया है। - सत्येंद्र कुमार, सीडीओ    

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed