फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dargah Ala will be built in Hazrat campus, Rahe Tajushria

दरगाह आला हजरत परिसर में बनेगी ‘राहे ताजुश्शरिया’

Mon, 28 Sep 2020 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Dargah Ala will be built in Hazrat campus, Rahe Tajushria
demo pic - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

मन्नानी मियां ने अपने घर के बीच से दी जगह, खानदान के बुजुर्ग और खास लोगों के लिए होगा रास्ता

विज्ञापन
बरेली। दरगाह आला हजरत परिसर में एक सदी के बाद नया रास्ता बनाया जा रहा है। इसका नाम ‘राहे ताजुश्शरिया’ रखा गया है जो सीधे आस्ताने पर पहुंचाएगा। पहले यह रास्ता खास हुआ करता था जो अब आम हो जाएगा। इसके लिए ताजुश्शरिया हजरत अख्तर रजा खां अजहरी मियां के भाई मौलाना मन्नान रजा खां मन्नानी मियां ने अपने घर के बीच से जगह दी है।

मौलाना मन्नान रजा खां के साहबजादे मौलाना इमरान रजा खां (समनानी मियां) ने बताया कि उनके वालिद हजरत अजहरी मियां से बहुत मोहब्बत किया करते थे। लिहाजा उन्हीं के नाम से यह इस रास्ते का नाम रखा है। क्योंकि हजरत अजहरी मियां उर्स के दौरान भीड़ से बचने के लिए मन्नानी मियां के घर से होकर अंदर से आला हजरत के आस्ताने पर हाजिरी देने जाया करते थे। इसके अलावा खानदान के बुजुर्गों और देश दुनिया से आने वाले खास उलमा भी यहीं से गुजरते थे। अब ताजुश्शरिया का आस्ताना भी उसी गली में है। लिहाजा अजहरी मियां के आस्ताने सामने ही ‘राहे ताजुश्शरिया’ बनाया गया है। करीब एक हजार वर्ग फुट की जगह में यह रास्ता बना है। इससे अब हर कोई गुजर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed