फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   dargah ala harzat appeal muslims to keep peace

दरगाह आला हजरत से उठी आपसी भाईचारे की आवाज

Fri, 17 Jun 2022 12:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
dargah ala harzat appeal muslims to keep  peace
बरेली। दरगाह आला हजरत स्थित मदरसा मंजर-ए-इस्लाम के छात्रावास में बुधवार को छात्रों को राष्ट्रवाद की शिक्षा देने के लिए विषेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दरगाह प्रमुख मौलाना सुब्हान रजा खान उर्फ सुब्हानी मियां की सरपरस्ती और सज्जदानशीन मुफ्ती अहसन रजा खान उर्फ अहसन मियां की अध्यक्षता में मौजूदा हालात को लेकर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

मदरसे के वरिष्ठ शिक्षक मुफ्ती मोहम्मद सलीम बरेलवी ने कहा कि विश्व भर में भारत ही एकमात्र ऐसा देश है जहां की मिट्टी में विविध संस्कृतियों, धर्मों और विचारधाराओं की खुशबू रची बसी है। भारत इतना उपकारी है कि उसने हर जमाने में अपने मूल निवासियों के अलावा दूसरे देशों से आने वालों को भी पनाह दी है। जातीय और धार्मिक भिन्नताओं के बावजूद राष्ट्रवाद के बिंदु पर यहां के सभी नागरिक हमेशा एकजुट रहे हैं।
विज्ञापन

इतिहास गवाह है कि जब भी किसी ने यहां नफरत और भेदभाव का माहौल बनाने का प्रयास किया तो देश की भाईचारे वाली माटी ने उसे अस्वीकार कर दिया। इस देश में हिंदू, मुस्लिमस, सिख, ईसाई, पारसी, बौद्ध, जैन आदि ने हमेशा एक दूसरे का सहयोग किया है। एक दूसरे के धार्मिक स्थलों का निर्र्माण कराया है। उनकी सुरक्षा भी की है। इस दौरान मुफ्ती अफरोज आलम, मुफ्ती अयूब खां, मुफ्ती मोइनउद्दीन, मौलाना डॉ. एजाज अंजुम ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान नासिर कुरैशी, शाहिद खान नूरी, परवेज नूरी, हाजी जावेद खान, अजमल नूरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed