फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   DAP is not available in the committees, how will wheat be sown?

Bareilly News: समितियों में नहीं मिल रही डीएपी, कैसे हो गेहूं की बोआई

Mon, 10 Nov 2025 02:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
DAP is not available in the committees, how will wheat be sown?
अलीगंज। क्षेत्र के किसानों को गेहूं की बोआई के लिए डीएपी खाद नहीं मिल पा रही है। साधन सहकारी समिति से जुड़े 32 गांवों के काश्तकार खाद के लिए चक्कर काट रहे हैं। किसानों का कहना है कि गेहूं की बोआई के लिए काश्तकारों को अलीगंज के अलावा आंवला व बरेली से महंगे दामों पर खाद लेने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


वीर सिंह, लखपत, जुगेन्द्र सिंह, बिनीत, लालाराम आदि किसानों का कहना है कि इस समय रबी की फसलों की बोआई का वक्त है। काश्तकारों को सहकारी समितियों से डीएपी न मिलने से किसान गेहूं समेत रबी फसलों की बोआई के लिए परेशान हैं। समितियों में कई दिनों से डीएपी खाद पूरी तरह से समाप्त हो गई। पहले किसानों को चार नवंबर और फिर सात नवंबर को खाद मिलने का आश्वासन दिया गया था,लेकिन अभी तक समितियों में खाद उपलब्ध नहीं हुई है।
विज्ञापन


10 नवंबर खाद उपलब्ध कराने का आश्वासन
साधन सहकारी समिति अलीगंज के सचिव नवल किशोर का कहना है कि डीएपी खाद उपलब्ध करवाने के लिए उच्चाधिकारियों को डिमांड पूर्व में ही दे दी गई थी। 10 नवंबर तक खाद उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed