फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dania Khan marries Harshit, pleads for security

Bareilly News: दानिया खान ने हर्षित से की शादी, लगाई सुरक्षा की गुहार

Wed, 26 Feb 2025 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Dania Khan marries Harshit, pleads for security
बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र से प्रेमी हर्षित यादव के साथ लापता दानिया खान ने शादी कर ली है। उसने प्रेमी हर्षित के साथ शादी के फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करके इसका प्रमाण दिया है। साथ ही दानिया खान ने सीएम योगी और एसएसपी बरेली को टैग कर वीडियो जारी किए हैं, जिसमें अपने परिवार के लोगों से खतरा जताया है।
विज्ञापन

दानिया वीडियो में मांग में सिंदूर भरे और मंगलसूत्र पहने अपने पति हर्षित यादव के साथ नजर आ रही हैं। उसने बताया है कि उसके घरवालों ने हर्षित के खिलाफ उसके अपहरण का मुकदमा दर्ज करवा दिया है जो बिल्कुल गलत है। वह बालिग है और अपनी इच्छा से हर्षित के साथ शादी की है। उसने अपने पिता से भी अपहरण का मुकदमा वापस लेने की अपील की। साथ ही इस बात पर भी नाराजगी जताई कि उसके पिता वीडियो वायरल कर दानिया को ही पागल बता रहे हैं।
विज्ञापन

इस मामले में प्रेमनगर थाना प्रभारी आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि दानिया के अपहरण की रिपोर्ट पहले से दर्ज है। अगर दानिया खान बालिग हैं तो उन्हें पुलिस या कोर्ट के सामने पेश होकर अपनी बात रखनी चाहिए। कोर्ट में उनके बयान के आधार पर ही आगे की कार्रवाई होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed